Headlines

स्ट्रीट डॉग की पीट-पीटकर हत्या पर बढ़ा आक्रोश:एनिमल लवर्स ने निकाला कैंडल मार्च, सख्त कार्रवाई की मांग




ग्वालियर के दही मंडी में दो दिन पहले एक स्ट्रीट डॉग की पीट-पीटकर हत्या के विरोध में एनिमल लवर्स ने गुरुवार को कैंडल मार्च निकाला। पशु प्रेमियों ने शहर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रार्थना सभा आयोजित की और मृत डॉग की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। घटना दही मंडी की है, जहां एक स्ट्रीट डॉग दुकान के बाहर छाया में बैठा था। आरोप है कि दुकानदार पंकज रस्तोगी और उसके एक साथी ने डॉग के चारों पैर बांध दिए और लोहे की रॉड से उसकी पिटाई की। गंभीर चोटों के कारण डॉग की मौत हो गई। एनिमल लवर बबीता शर्मा की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने दुकानदार पंकज रस्तोगी सहित दो लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। गुरुवार को एनिमल लवर्स ने महाराज बाड़ा से कैंडल मार्च शुरू किया। यह मार्च सराफा बाजार से होते हुए दही मंडी पहुंचा। पशु प्रेमियों ने उस स्थान पर पहुंचकर मृत स्ट्रीट डॉग की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की, जहां उसके साथ मारपीट की गई थी। दही मंडी पहुंचने के बाद एनिमल लवर्स ने आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी की और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। पशु प्रेमियों ने कहा कि बेजुबान जानवरों के साथ ऐसी क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *