Headlines

रायपुर में मनाया गया पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष महोत्सव:अभिषेक-पूजन के साथ चढ़ाया निर्वाण लाडू, शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल




रायपुर के विवेकानंद नगर स्थित श्री संभवनाथ जिनालय में गुरुवार को भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष निर्वाण कल्याण महोत्सव मनाया गया। सावन सुदी अष्टमी के अवसर पर जिनालय में अभिषेक, पूजन और भक्ति कार्यक्रम हुए। लाभार्थी परिवार की ओर से भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक कर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। कार्यक्रम मुनिश्री संवेगरत्न सागर जी महाराज की मौजूदगी में हुआ। ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में चातुर्मासिक प्रवचन के बाद श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा लेकर श्री संभवनाथ जिनालय पहुंचे। शोभायात्रा के बाद जिनालय में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम हुआ। विधि-विधान से किया अभिषेक जिनालय में लाभार्थी परिवार ने भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक किया और निर्वाण लाडू अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने पूजा और भक्ति में हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मोक्ष निर्वाण कल्याण महोत्सव की शुभकामनाएं भी दीं। समापन पर बांटे गए प्रसाद कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में मोदक बांटे गए। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं शामिल हुए। महोत्सव के दौरान जिनालय में दिनभर धार्मिक कार्यक्रम चलते रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *