.
आज की सबसे बड़ी खबर कोटा से है। राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के हॉस्टल में छात्र की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए छात्र धरने पर बैठ गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर उनको खदेड़ा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
पहले टॉप 5 खबरें 1. आम आदमी पार्टी ने 60 उम्मीदवारों का ऐलान किया राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले फेज के चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने 60 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इनमें 15 जिला परिषद सदस्य और 45 पंचायत समिति सदस्य उम्मीदवार घोषित किए हैं। पहले फेज में 16 जिलों में जिला परिषद सदस्यों और 104 पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव होंगे। पूरी खबर पढ़ें
2. पेशी से लौट रहे SHO की एक्सीडेंट में मौत उदयपुर के झाड़ोल थाने के SHO बुद्धराम बिश्नोई की बुधवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वे जोधपुर हाईकोर्ट में पेशी के बाद कार से उदयपुर लौट रहे थे। जोधपुर के चामू थाना इलाके में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। पूरी खबर पढ़ें

3. धरने पर बैठे छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज कोटा में राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के हॉस्टल में फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट की मौत हो गई। साथी छात्रों का आरोप है कि सांप के काटने से छात्र बेहोश हो गया था। समय पर हॉस्पिटल नहीं ले जाने के कारण मौत हो गई। गुस्साए छात्र धरने पर बैठ गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें

4. CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जयपुर में इंडिया गठबंधन ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- इंडिया गठबंधन सिर्फ यही तो बोल रहा है कि इन्होंने वोट चोरी की है, इसकी जांच करवाओ, लेकिन ये तो दादागिरी कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें
5. महिला की मौत पर हंगामा, डॉक्टर को पीटा बीकानेर शहर में अपेक्स हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला मरीज की मौत पर हंगामा हो गया। आक्रोशित परिजनों ने ऑपरेशन करने वाले सीनियर डॉक्टर और कांग्रेस नेता डॉ. तनवीर मालावत के साथ मारपीट की। लोगों ने बीच-बचाव कर आक्रोशित लोगों को डॉक्टर के केबिन से बाहर निकाला। पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें 6. सूर्यकिरण विमानों ने आसमान में बनाया तिरंगा वायुसेना दिवस पर गुरुवार को जोधपुर एयरबेस पर एयर शो हुआ। इसमें सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के 9 हॉक एमके-132 विमानों और सारंग टीम के 5 ध्रुव हेलिकॉप्टर ने आसमान में करतब दिखाए। सूर्यकिरण के विमानों ने केसरिया, सफेद और हरे रंग के धुएं से तिरंगा फॉर्मेशन बनाई। पूरी खबर पढ़ें

7. मोबाइल चलाने पर टोका तो घर छोड़ गई नाबालिग भीलवाड़ा में मोबाइल चलाने पर मां ने टोका तो 14 साल की नाबालिग बेटी घर छोड़कर निकल गई। मां ने आसपास और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें
8. जमीनी विवाद में बड़े भाई को ट्रैक्टर से कुचला करौली के गढमोरा गांव में 16 बीघा जमीन को लेकर छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या कर दी, जबकि बहू का पैर तोड़ दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामले में 3-4 लोगों को डिटेन किया है। पूरी खबर पढ़ें
9. पिटता रहा युवक, देखकर भी नहीं रुकी पुलिस जयपुर में कुछ युवकों ने एक व्यक्ति को पकड़कर लात-घूंसों से पिटाई कर दी। इसी दौरान वहां पर पुलिस की चेतक गाड़ी आई। गाड़ी में बैठे पुलिसकर्मी बीच-बचाव करने के बजाय वहां से आगे निकल गए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या होगा खास 10. पंचायत चुनावों को लेकर बीजेपी की बैठक पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा की प्रदेश मुख्यालय में बैठक होगी, जिसमें उम्मीदवारों के नामों को लेकर चर्चा होगी।
