Headlines

पठानकोट में रेस्क्यू दौरान हाइड्रा पलटा:ट्रक हटाने पहुंचा था, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, बाप-बेटा बाल-बाल बचे; कठुआ पहुंचाना था माल




पंजाब-हिमाचल की सीमा स्थित डमटाल में एक ट्रक पलट गया। इस कारण ट्रैफिक बाधित हुआ तो उसे सड़क से हटाने के लिए हाइड्रा मंगवाया गया। हालांकि इसी दौरान हाइड्रा भी पलट गया। इससे ट्रक सवार बाप-बेटा और हाइड्रा ड्राइवर बाल-बाल बचे। दोनों वाहनों का भारी नुक्सान हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही डमटाल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इसके बाद दोनों वाहनों को सड़क से हटाने का काम शुरू किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रक ड्राइवर की पहचान लुधियाना निवासी गोविंदर सिंह के रूप में हुई है। डमटाल की पहाड़ियां उतरते हुआ हादसा थाना डमटाल से जांच के लिए पहुंचे सब-इंस्पेक्टर पुष्पिंदर कुमार ने बताया कि क्रश की गई बोतलों से लदा ट्रक लुधियाना से पठानकोट की ओर जा रहा था। ट्रक में लदा माल जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के झिड़ी स्थित एक औद्योगिक इकाई में पहुंचाना था। ट्रक को लुधियाना निवासी गोविंदर सिंह चला रहा था। उसके साथ उसका बेटा गुरविंदर भी मौजूद था। वीरवार देर रात दोनों पंजाब-हिमाचल सीमा स्थित डमटाल की पहाड़ी पर पहुंचे। पहाड़ी से नीचे उतरते समय ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। तेज रफ्तार ट्रक के ओवरटेक करने से बिगड़ा संतुलन गोविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि देर रात पहाड़ी से उतरते समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे ओवरटेक किया। इससे वह घबरा गया और ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। जांच अधिकारी के मुताबिक उतराई के दौरान ट्रक खड्ड की ओर जाने लगा, लेकिन खड्ड किनारे लगी सीमेंटेड रेलिंग से टकराने के बाद सड़क की ओर झुक गया। इससे बीच सड़क पर पलट गया। ट्रक में सवार गोविंदर और उसके बेटे गुरविंदर को लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला। ट्रक उठाने पहुंचा हाइड्रा भी पलटा सब-इंस्पेक्टर पुष्पिंदर कुमार ने बताया कि ट्रक को सड़क से हटाने के लिए हाइड्रा क्रेन मंगवाई गई थी। हाइड्रा ने जैसे ही ट्रक को उठाने की कोशिश की, वह भी पलट गया। इसके बाद ट्रक और खाई की ओर झुक गया और उसमें लदा सारा सामान नीचे गिर गया। हालांकि, हाइड्रा ड्राइवर जोगिंदर को कोई चोट नहीं आई। बाद में एक अन्य हाइड्रा की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *