Headlines

मोहाली में निहंग जसदीप समेत 10 पर FIR:गुरुद्वारा सिंह शहीदां के बाहर मारपीट का मामला, कहा था- दोआबी का बंदा है, सबक सिखाओ




पंजाब के मोहाली स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा सिंह शहीदां, सोहाना में करीब 10 दिन पहले हुए हंगामे और मारपीट के मामले में सोहाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने निहंग जसदीप सिंह, राणा बब्बर, जसमीत सिंह और 7-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। क्या है पूरा मामला? शिकायतकर्ता परमजोत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गांव मौली बैदवान में काम करता है। 28 जून को वह सोहाना स्थित गुरुद्वारा सिंह शहीदां में माथा टेकने गया था। उस समय उत्तराखंड के करनप्रयाग मामले में जमानत पर रिहा होकर पंजाब लौटे निहंग सिंहों के स्वागत में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। ‘दोआबी का बंदा है, सबक सिखाओ’ शिकायत के मुताबिक, जब निहंग जसदीप सिंह गुरुद्वारे से बाहर आ रहे थे, तो उन्होंने उसे देखकर अपने निहंग साथियों से कहा, “यह दोआबी का बंदा है, इसे सबक सिखाओ।” इसके तुरंत बाद कुछ निहंग सिंहों ने जैकारे लगाने शुरू कर दिए और उसे बेरहमी से मारपीट की। अस्पताल में कराया गया था भर्ती, जांच के बाद कार्रवाई इस हमले में परमजोत गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। सोहाना पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की गई। जांच के आधार पर बीएनएस (BNS) की धाराओं 115(2), 190, 191(3) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *