Headlines

पंचकूला के मोरनी रोड पर कार-बाइक की टक्कर:युवक की हालत गंभीर, डॉक्टरों ने किया रेफर; सड़क पर पड़ी थी रेत-बजरी




पंचकूला जिले के मोरनी रोड पर एक कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मोरनी के गांव जखड़ो निवासी हरिपाल के रूप में हुई है। हादसे के बाद उसे मोरनी के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे पंचकूला रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, हरिपाल बाइक पर पंचकूला की ओर से मोरनी आ रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक की एक कार से टक्कर हो गई। कार में अग्रसेन नगर, नरवाना, जिला जींद निवासी अक्षय कुमार और नगूरा, जिला जींद निवासी गौरव सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हरिपाल को गंभीर चोटें आईं। वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे हादसे की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल हरिपाल को मोरनी के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पंचकूला रेफर कर दिया। सड़क पर रेत और बजरी पड़ी स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां मोड़ पर बरसात के कारण सड़क पर रेत और बजरी पड़ी हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि इससे वाहन ड्राइवरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। घायल के बयान पर होगी कार्रवाई मोरनी पुलिस चौकी के आईओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि हरिपाल का पंचकूला में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि हरिपाल के इलाज के बाद ही हादसे के संबंध में आगे की जानकारी दी जा सकेगी और जांच आगे बढ़ेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *