Headlines

क्रेशर बस्ती महिला हत्याकांड का खुलासा:देवर ने गला दबाकर की हत्या, पानी से भरे प्लॉट में पत्थर से दबाया शव




कोटा के अनंतपुरा थाना पुलिस ने क्रेशर बस्ती में मिले अज्ञात महिला के सड़े-गले शव के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी देवा (29) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी भाभी मति उर्फ निशा की गला दबाकर हत्या की थी। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए शव को पानी से भरे एक प्लॉट में डालकर पत्थर से दबा दिया था। 29 सितंबर को क्रेशर बस्ती स्थित पानी से भरे प्लॉट में महिला का अर्धनग्न शव मिला था। पुलिस ने आसपास पूछताछ और मुखबिरों से जानकारी जुटाई। जांच में सामने आया कि घटनास्थल के पास एक मकान में देवा एक महिला के साथ रहता था। घटना के बाद मकान बंद मिला। पुलिस ने कनवास क्षेत्र में जानकारी जुटाई तो मृतका की पहचान मति उर्फ निशा के रूप में हुई। उसके दाहिने हाथ पर तीन स्टार का टैटू बना था, जिसके आधार पर परिजनों ने शव की पहचान की। परिजनों के अनुसार निशा का पति रवि कुमार करीब दो माह पहले मर चुका था। इसके बाद निशा अपने देवर देवा के साथ रहने लगी थी। पुलिस के मुताबिक 26 सितंबर की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान देवा ने निशा का गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव को क्रेशर बस्ती के पानी से भरे प्लॉट में फेंककर पत्थर से दबा दिया और मौके से फरार हो गया। आरोपी की तलाश में तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। 8 अक्टूबर को सूचना मिली कि देवा कनवास के जंगल में छिपा है। पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ और मामले में आगे की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *