Headlines

25 हजार का इनामी गिरफ्तार:पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हुआ था आरोपी, श्रावस्ती में भी कई मुकदमे दर्ज हैं




बहराइच पुलिस ने दरगाह शरीफ थाना परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हुए 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी विशाल मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को झिंगहाघाट बाईपास से पकड़ा गया। विशाल दो मुकदमों में वांछित था और उसके खिलाफ श्रावस्ती में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 9.44 ग्राम स्मैक के साथ हुई थी गिरफ्तारी दरगाह शरीफ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिलौला बाजार, श्रावस्ती निवासी विशाल मिश्रा और रफीक को 9.44 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। मामले में दरगाह शरीफ थाने में एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा संख्या 372/2026 और 373/2026 दर्ज किए गए थे। रफीक को पुलिस ने न्यायालय भेज दिया था, जबकि विशाल मिश्रा 16 अगस्त को पुलिसकर्मियों को चकमा देकर थाना परिसर से फरार हो गया था। पुलिसकर्मियों पर भी हुई थी कार्रवाई आरोपी के थाने से फरार होने की घटना को पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने गंभीरता से लिया था। उन्होंने दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। साथ ही विशाल मिश्रा की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना पर दबोचा एसपी के निर्देश पर एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह और सीओ नगर नारायण दत्त मिश्र के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष अमितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने झिंगहाघाट बाईपास पर घेराबंदी कर विशाल मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। श्रावस्ती में भी कई मुकदमे दर्ज पुलिस के अनुसार, विशाल मिश्रा के खिलाफ श्रावस्ती के गिलौला थाने में एनडीपीएस एक्ट, चोरी, बरामदगी और आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक जयराम यादव, थानाध्यक्ष अमितेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक सुरेश यादव और आशुतोष कुमार राय समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *