Headlines

मुख्यमंत्री नायब सैनी 29 अगस्त को नूंह आएंगे:प्राथमिक अध्यापकों का राज्य स्तरीय कार्यक्रम, डीसी ने अफसरों को दिए तैयारी पूरा करने के निर्देश




हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 29 अगस्त को नूंह जिले के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त अखिल पिलानी ने शुक्रवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि मुख्यमंत्री सैनी 29 अगस्त को नूंह में नवनियुक्त प्राथमिक अध्यापकों के राज्य स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री मेवात विकास अभिकरण के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की बैठक के दौरान, डीसी अखिल पिलानी ने जिला मौलिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तैयार करने तथा आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों से आपसी तालमेल के साथ काम करने और सौंपे गए दायित्वों को गंभीरता से निभाने का आग्रह किया। विभिन्न विभागों को विशिष्ट जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस विभाग सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालेगा, जबकि लोक निर्माण विभाग कार्यक्रम स्थल से संबंधित व्यवस्थाएं पूरी करेगा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य सौंपा गया है, और स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा सेवाओं तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखेगा। संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए समय से तैयारी करने के निर्देश इसके अतिरिक्त, जिला सूचना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को भी कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में आवश्यक तैयारियां प्राथमिकता के आधार पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने विभागों के कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा सामने आने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम व्यवस्थित, सफल और गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *