Headlines

अरनोद में बंदर का हमला, चार लोग घायल:बच्चे के आए 22 टांके, वन विभाग से पकड़ने की मांग




अरनोद कस्बे के वार्ड 8 में एक बंदर के लगातार हमलों से दहशत का माहौल है। बंदर ने अब तक चार लोगों को घायल किया है। घायलों में सिमी पत्नी अनिल कोठारी, विशाल पुत्र सूरजमल मीणा और मुन्नीबाई पत्नी सुरेश महंत शामिल हैं, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को प्रतापगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बच्चे के 22 टांके आए
12 वर्षीय विशाल के पैर में 22 टांके आए हैं, जबकि सिमी की गर्दन पर 8 टांके लगे हैं। बंदर के हमले में एक छोटे बच्चे को भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, बंदर लगातार आबादी क्षेत्र में घूम रहा है और अचानक लोगों पर हमला कर रहा है। इन हमलों के कारण वार्डवासियों और पूरे कस्बे में भय का माहौल बना हुआ है। अभिभावक अपने बच्चों को घरों से बाहर भेजने में भी डर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई लोगों को घायल करने के बावजूद बंदर को पकड़ने के लिए अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्हें आशंका है कि यदि समय रहते बंदर को नहीं पकड़ा गया, तो वह किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। खासकर छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। वार्डवासियों और कस्बेवासियों ने जिला प्रशासन तथा वन विभाग से बंदर को जल्द पकड़ने की मांग की है। लोगों ने कहा है कि प्रशासन को किसी बड़ी घटना का इंतजार नहीं करना चाहिए। बंदर को पकड़कर आबादी क्षेत्र से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की तत्काल व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और आगे किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की घटना को रोका जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *