Headlines

लुधियाना में गैंगस्टर ने युवक पर चढ़ाई थार, VIDEO:पुलिस से बचने को तेज रफ्तार में दौड़ाई कार, STF ने 3 गाड़ियों से घेरकर पकड़ा




लुधियाना में पुलिस से बचकर भाग रहे गैंगस्टर ने सड़क किनारे खड़े युवक को थार गाड़ी से कुचल दिया। टक्कर लगते ही वह करीब 10 मीटर दूर सिर के बल गिरा। आरोपी ने गाड़ी नहीं रोकी और उसके ऊपर से चढ़ाते हुए ले गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। फरीदकोट स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को सूचना मिली थी कि एक वांछित गैंगस्टर लुधियाना में घूम रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने उसका पीछा शुरू किया। सुंदर नगर इलाके में भागते समय गैंगस्टर की थार सड़क किनारे खड़े व्यक्ति से जा टकराई और वह गाड़ी के नीचे आ गया। पुलिस ने पीछा जारी रखते हुए गैंगस्टर को काबू कर लिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह को पुलिस फरदीकोट ले गई। घटना 20 अगस्त की है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। पहले जानिए वीडियो में क्या दिखा सुंदर नगर इलाके में नारियल बेचने वाला युवक अपनी रेहड़ी के पास खड़ा नजर आया। जैसे ही वह दातर के साथ नारियल काटने लगा और एक ग्राहक से बात करने लगा तो कुछ ही सेकेंड में पीछे से आ रही एक तेजरफ्तार थार ने उसे और उसकी रेहड़ी को टक्कर मारी। करीब 15 फूट दूर जाकर उसकी रेहड़ी गिरी और वह खुद भी करीब 10 फीट दूर गिरा। थार ड्राइवर गैंगस्टर गाड़ी भगाकर ले गया, लेकिन पुलिस टीम भी उसका पीछा करती नजर आई। कुछ दूरी पर जाकर उसे पुलिस टीम ने काबू कर लिया। पुलिस की 3 गाड़ियां कर रही थी पीछा जानकारी के अनुसार, फरीदकोट स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की 3 गाड़ियां गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह की थार का पीछा कर रही थीं। खुद को पुलिस से घिरता देख गुरप्रीत ने सुंदर नगर इलाके की संकरी और भीड़भाड़ वाली सड़कों पर गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। भागने की कोशिश के दौरान बुड्ढा दरिया के पास तेज रफ्तार थार सड़क से गुजर रहे एक राहगीर को कुचल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद STF ने थार को घेरा हादसे के तुरंत बाद STF की टीम ने कार्रवाई करते हुए थार को चारों तरफ से घेर लिया और गुरप्रीत सिंह को काबू कर लिया। टीम ने उसके कुछ साथियों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपी की थार को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल राहगीर को STF ने लुधियाना पुलिस की मदद से तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अब लुधियाना पुलिस और STF पकड़े गए गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह और उसके साथियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही हैं। ********* ये खबर भी पढ़ें: बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपती-बेटी की मौत: जालंधर में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी, स्कूटी के परखच्चे उड़े जालंधर के फिल्लौर में शुक्रवार सुबह धार्मिक स्थल से माथा टेककर लौट रहे एक्टिवा सवार पति-पत्नी और उनकी बेटी को कार ने उड़ा दिया। सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने इतनी जोर से टक्कर मारी की स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। मां-बेटी की मौके पर मौत हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *