Headlines

हमीरपुर में दियोटसिद्ध मंदिर की 360 सीढ़ियों पर अंधेरा:टॉर्च के सहारे चढ़ रहे श्रद्धालु, बारिश में हादसे का खतरा; लाइटें ठीक कराने की मांग




हमीरपुर में स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध की मुख्य सीढ़ियों पर रात के समय अंधेरा होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर की करीब 360 सीढ़ियों पर लगी स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण रात में गुफा दर्शनों के लिए आने वाले भक्त टॉर्च के सहारे ऊपर चढ़ने को मजबूर हैं। बरसात के मौसम में अंधेरे के कारण सीढ़ियों पर फिसलने और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह स्थिति अधिक जोखिम भरी बनी हुई है। वहीं, अंधेरे में जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने की आशंका भी बनी रहती है। श्रद्धालु बोले- रोजाना बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मुख्य रास्ते पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होना जरूरी है। मंदिर ट्रस्ट की आय करोड़ों रुपये में होने के बावजूद श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधा के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। मंदिर अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने हाल ही में पदभार संभाला है और सीढ़ियों की लाइट खराब होने का मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि मंदिर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों को लाइटें जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को रात में आवागमन में परेशानी न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *