गड्ढों और सड़क पर पड़े निर्माण सामान की समस्या हुई:वार्ड 83 के पार्षद जितेंद्र राठौर बने 'पब्लिक स्टार'; आप भी करें 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट




इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आने के बाद जिम्मेदार उसका संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) पार्षद जितेंद्र राठौर बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड 83 निवासी रेणु सिंह ने ‘भास्कर समाधान’ पर सड़क से जुड़ी शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि जीएसटी गार्डन के सामने मेन रोड पर गड्ढे हो गए हैं। बारिश के दौरान इनमें पानी भर जाने से गड्ढे दिखाई नहीं देते और वाहन चालक गिरकर हादसे का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सड़क के दोनों ओर घरों का निर्माण चल रहा है, जिसके चलते निर्माण सामग्री सड़क पर पड़ी रहती है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। शिकायत सामने आने के बाद पार्षद जितेंद्र राठौर ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान चितावद: बगीचे के प्रवेश द्वार से हटाया कचरा वार्ड 64 निवासी दिनेश सिन्नरकर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आनंद नगर स्थित चितावड़ बगीचे के सामने करीब 8 दिनों से कचरा पड़ा था। कचरा बगीचे के प्रवेश द्वार पर ही जमा था, जहां परिवारों और बच्चों का आना-जाना लगा रहता है। शिकायत सामने आने के बाद कचरा हटाकर जगह साफ कर दी गई। समाधान के बाद दिनेश सिन्नरकर ने एप पर पार्षद का आभार भी जताया। कचरे और खुले चैंबर से परेशान इंदौरवासी विजय नगर: समय पर नहीं आती कचरा गाड़ी, बढ़ रही गंदगी वार्ड 32 निवासी हरिमोहन त्रिपाठी ने शिकायत दर्ज कराई है कि अरण्या नगर में कचरा गाड़ी समय पर नहीं आती। इसके कारण लोग घरों के आसपास ही कचरा डालने को मजबूर हैं, जिससे इलाके में गंदगी बढ़ती जा रही है। शिकायतकर्ता ने समय पर कचरा गाड़ी भेजने की मांग की है। श्री महालक्ष्मी नगर: सफाई के बाद फिर जमा हो रहा कचरा वार्ड 37 निवासी कृष्णा शंकर कैवड़े ने शिकायत की है कि बादल चंद मेहता रोड, पुलिस चौक के पास लोगों ने खुद सफाई की है। अब यहां कचरा डालने के लिए ओपन गाड़ी की जरूरत है। शिकायतकर्ता के अनुसार संबंधित अधिकारी फोन भी नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने कचरा उठाने के लिए ओपन गाड़ी उपलब्ध कराने की मांग की है। वार्ड 53: घर के सामने कचरे का ढेर, आवारा पशुओं का जमावड़ा वार्ड 53 निवासी अमजद खान ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके घर के सामने कचरे का ढेर पड़ा है। शिकायतकर्ता के अनुसार यहां कचरा जमा होने से गंदगी के साथ आवारा पशुओं का भी जमावड़ा लगा रहता है। उन्होंने वसीम किराना स्टोर के सामने से कचरा उठवाने की मांग की है। रावजी बाजार: चैंबर का ढक्कन बदला, सड़क पर पड़ा मलबा वार्ड 62 निवासी शुभम अनिया ने शिकायत दर्ज कराई है कि अलपुरा मेन रोड, रावजी बाजार में नगर निगम ने चैंबर का ढक्कन बदला था। इसके बाद निकला मलबा सड़क पर ही पड़ा है। शिकायतकर्ता के अनुसार 311 पर शिकायत किए हुए एक महीने से ज्यादा और 181 (सीएम हेल्पलाइन) पर शिकायत किए हुए 15 दिन से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। उन्होंने सड़क से मलबा हटाने की मांग की है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव के लिए सकारात्मक पहल भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और समस्याओं के समाधान में तेजी आए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *