Headlines

'भास्कर समाधान' का असर… मवेशियों की समस्या हुई दूर:पार्षद ममता सुनेर बनीं आज की 'पब्लिक स्टार'; आपकी शिकायत भी पहुंच सकती है जिम्मेदारों तक




इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इसके जरिए नागरिक अपने क्षेत्र की समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आने के बाद जिम्मेदारों द्वारा कार्रवाई की जा रही है और समाधान होने पर इसकी जानकारी भी एप पर अपडेट की जा रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड-15 की पार्षद ममता सुभाष सुनेर बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड-15 के गांधी नगर, गोमटगिरी निवासी बाबा राजेश चांदवानी ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि गायों को दोबारा सड़कों पर छोड़ा जा रहा है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। शिकायत सामने आने के बाद आज की ‘पब्लिक स्टार’ पार्षद ममता सुभाष सुनेर ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। इसकी पुष्टि पार्षद ने खुद एप पर की। एप के जरिए लोगों को मिल रहा समाधान साधना नगर: पेड़ों की ऊंचे शाखाओं की कराई छंटाई वार्ड 4 के एयरपोर्ट रोड, साधना नगर उद्यान निवासी कैलाश चंद छाबड़ा ने शिकायत की थी कि उद्यान में लगे पेड़ों की ऊंचाई करीब 70-80 फुट है। तेज आंधी-तूफान के दौरान इनकी शाखाएं गिरने से हादसे का खतरा बना रहता था। शिकायतकर्ता के मुताबिक, कुछ दिन पहले आई आंधी में भी कई शाखाएं गिर गई थीं। शिकायत के बाद पार्षद बरखा नितिन मालू ने संज्ञान लेते हुए पेड़ों की छंटाई कराई। पार्षद ने एप पर समाधान की पुष्टि भी की। कटे पेड़ों के मलवे, बंद नाली, बंद लाइट और आवारा पशुओं से परेशान शहरवासी पलासिया: छह दिन से पड़ा कटे पेड़ों का मलबा वार्ड 43 के जंजीरवाला स्क्वायर, पलासिया निवासी राहुल ने शिकायत दर्ज कराई है कि छह दिन पहले पेड़ काटे गए थे, लेकिन उनका मलबा अब तक नहीं हटाया गया है। मलबा बैंक के सामने ही पड़ा हुआ है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इमली बाजार: दो-तीन साल से बंद पड़ी नाली, अब भी समाधान नहीं वार्ड 57 के नेताजी सुभाष मार्ग, इमली बाजार निवासी निखिल गौड़ ने शिकायत की है कि नाली दो-तीन साल से बंद पड़ी है। सीएम हेल्पलाइन और मेयर हेल्पलाइन पर शिकायत करने के साथ ही क्षेत्रीय जोनल अधिकारी को भी इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक समस्या का निराकरण नहीं हुआ। शिकायतकर्ता ने नाली के नए निर्माण की मांग की है। द्वारकापुरी: पांच दिन से बंद पड़ी बाल गोपाल उद्यान की लाइट वार्ड 82 के हवा बंगला रोड, द्वारकापुरी निवासी गुलजार पटेल ने शिकायत की है कि बाल गोपाल उद्यान की लाइट पांच दिन से बंद है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, नगर निगम के रिकॉर्ड में शिकायत पूरी दिखाई जा रही है, लेकिन मौके पर अब तक कोई नहीं पहुंचा। पलड़ा: 15-20 आवारा मवेशी से परेशान रहवासी वार्ड 75 के अन्नेक्स रोड, पलड़ा निवासी पिंकी कलाम ने शिकायत दर्ज कराई है कि क्षेत्र में रोज शाम करीब 15-20 सांड और आवारा गाय आ जाती हैं। गोडाउन खुला होने पर ये बाहर रखा सामान भी खराब कर देते हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, कई बार महिलाओं और बच्चों पर हमले का खतरा भी बना रहता है। उनका कहना है कि पशु पालकों पर अब तक उचित कार्रवाई नहीं हुई है। जनता को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने के बाद यूजर इसकी जानकारी एप पर अपडेट कर सकते हैं। अधिकारी भी साझा कर सकेंगे कार्रवाई की जानकारी प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान की जानकारी एप पर अपडेट कर सकते हैं। इससे शिकायतकर्ता को भी पता चलता है कि उसकी समस्या पर क्या कार्रवाई हुई। ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच संवाद बेहतर हो और स्थानीय समस्याओं के समाधान में तेजी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *