Headlines

Lionel Messi Fined After Physical Altercation in Philadelphia Union Match


  • Hindi News
  • Sports
  • Lionel Messi Fined After Physical Altercation In Philadelphia Union Match

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेजर लीग सॉकर में बुधवार 19 अगस्त को इंटर मियामी और फिलाडेल्फिया यूनियन के बीच खेले गए मैच में इंटर मियामी के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने विपक्षी खिलाड़ी क्विन सुलिवन की गर्दन के पीछे हाथ मारा।

दोनों के बीच यह विवाद मैच के दूसरे हाफ में गेंद से दूर हुआ। घटना के वक्त रेफरी फिलिप डुजिक का ध्यान दूसरी तरफ था, जिससे मेसी को मैदान पर कोई येलो या रेड कार्ड नहीं मिला और खेल जारी रहा। शुक्रवार को वीडियो फुटेज की समीक्षा के बाद अनुशासन समिति ने उन पर यह फाइन लगाया। मेसी को सस्पेंड नहीं किया गया है, जिससे वे अगले मैचों में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

अर्जेंटीना के स्टार लियोनेल मेसी पर शुक्रवार को MLS ने फिलाडेल्फिया के खिलाफ मैच में विरोधी खिलाड़ी के सिर और गर्दन के हिस्से को छूने से जुड़ी लीग की पॉलिसी के उल्लंघन पर अघोषित जुर्माना लगाया।

अर्जेंटीना के स्टार लियोनेल मेसी पर शुक्रवार को MLS ने फिलाडेल्फिया के खिलाफ मैच में विरोधी खिलाड़ी के सिर और गर्दन के हिस्से को छूने से जुड़ी लीग की पॉलिसी के उल्लंघन पर अघोषित जुर्माना लगाया।

इयान फ्रे पर भी जुर्माना, कैवन सुलिवन का रेड कार्ड रद्द

इसी मैच के स्टॉपेज टाइम में बॉक्स के भीतर हुई एक अन्य घटना के लिए इंटर मियामी के डिफेंडर इयान फ्रे पर भी जुर्माना लगाया गया। फ्रे ने चैलेंज के दौरान क्विन सुलिवन को गर्दन से पकड़ा था।

इसके बाद क्विन के छोटे भाई और 16 साल के फिलाडेल्फिया खिलाड़ी कैवन सुलिवन अपने भाई के बचाव में आए। इस दौरान उनकी मियामी के यानिक ब्राइट से झड़प हो गई। ब्राइट का कैवन के चेहरे से साफ संपर्क हुआ, जिसके बाद रेफरी ने दोनों खिलाड़ियों को सीधे रेड कार्ड दिखा दिया।

हालांकि, MLS के स्वतंत्र समीक्षा पैनल ने कैवन सुलिवन के रेड कार्ड पर लगाए गए एक मैच के निलंबन और जुर्माने को सर्वसम्मति से रद्द कर दिया। अब वह शनिवार को ऑस्टिन एफसी के खिलाफ फिलाडेल्फिया के मैच में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

स्वतंत्र समीक्षा पैनल में यूएस सॉकर और कनाडा सॉकर के प्रतिनिधि शामिल थे। इसके अलावा, प्रोफेशनल रेफरी ऑर्गेनाइजेशन (PRO) की ओर से नामित एक स्वतंत्र प्रतिनिधि भी पैनल का हिस्सा था।

MLS में मेसी पर दूसरी बार जुर्माना

2023 में लीग से जुड़ने के बाद एमएलएस ने मेसी पर दूसरी बार जुर्माना लगाया है। इससे पहले फरवरी 2025 में न्यूयॉर्क सिटी एफसी के असिस्टेंट मेधी बालूशी के साथ मैच के बाद हुए विवाद को लेकर मेसी पर जुर्माना लगा था। दोनों के बीच थोड़ी देर बहस हुई थी और मेसी बालूशी के पास जाकर उनकी गर्दन पकड़ते दिखे थे।

इंटर मियामी दूसरे स्थान पर

यह मैच 2-2 से ड्रॉ रहा। 20 मैचों के बाद इंटर मियामी ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस में दूसरे स्थान पर है। फिलाडेल्फिया 13वें स्थान पर है।

————————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

भारत घर से बाहर 300वां टेस्ट खेलेगा, सिर्फ 64 जीते:श्रीलंका के खिलाफ मैच कल से, कुलदीप की जगह सारांश डेब्यू कर सकते हैं

भारत कल (23 अगस्त) से घर से बाहर 300वां टेस्ट मैच खेलने जा रही है। कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ होने जा रहे इस मैच को जीतकर इंडिया सबसे ज्यादा जीत के मामले में वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ देगा। अभी दोनों के पास 187-187 जीत हैं। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *