Headlines

Nikay Chunav 2026 | BJP Congress Strategy & Independent Candidates List


अलवर निकाय चुनाव में मेयर बनाने की रणनीति के साथ भाजपा पूरी ताकत से मैदान में उतर गई है। पार्टी अपने संभावित प्रत्याशियों के साथ-साथ कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों की भी विस्तृत जानकारी जुटा रही है, ताकि चुनाव के बाद बनने वाले समीकरणों का पहले से आ

.

पिछली बार 19 निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत ने नगर निगम की सत्ता के गणित को प्रभावित किया था। ऐसे में भाजपा इस बार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती और हर वार्ड के राजनीतिक समीकरण पर नजर रख रही है।

बीजेपी नेता एक फॉर्मेट के जरिए यह पता लगाने में जुटे है कि किस वार्ड से कौन-कौन बीजेपी और कांग्रेस के मजबूत लोग हैं, जो चुनाव लड़ सकते हैं। इसके अलावा निर्दलीय कौन हो सकते हैं।

जानकार मान रहे हैं कि बीजेपी ने अभी से मेयर व चेयरमैन बनाने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। कहीं से नंबर कम रहे तो किसे अपने खेमे में लाया जा सकता है। यह भी हो सकता है कि चुनाव से पहले कोई रणनीति हार-जीत के लिए की जा सकती है।

दूसरी तरफ कांग्रेस के नेताओं ने संभावित दावेदारों से बायोडाटा लिया है और पर्यवेक्षक एक-एक दावेदार के बारे में आमजन से उनकी राय जान रहे हैं, ताकि मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतर सके।

पिछली बार भी निर्दलियों ने जिताया था

पिछले 2019 के नगर निकाय के चुनावों में अलवर से 65 में से 19 पार्षद निर्दलीय जीते थे। बीजेपी के 27 पार्षद जीतने के बावजूद सभापति कांग्रेस का बना था। उस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। इसलिए कांग्रेस ने जोड़-तोड़ करने में सफल रही थी। इस बार देश में जेन जी का आंदोलन भी सामने आया। उसके बाद नए वोटर का चुनावों के प्रति रुझान बढ़ा है।

हार-जीत तय कर सकते हैं नए वोटर

जानकार मान रहे हैं कि अगले चुनावों में नए वोटर हार-जीत तय कर सकते हैं। इसलिए माना जा रहा है कि जेन जी का जिधर अधिक रुझान रहा। वो प्रत्याशी मजबूत हो सकता है। इस कारण पार्टियों ने टिकट का चयन सही नहीं किया तो निर्दलियों की संख्या बढ़ भी सकती है। फिर निर्दलीय ही मेयर का चयन करने में अहम भूमिका रखेंगे।

जानिए किस वार्ड से कौन लड़ सकेगा –

वार्ड नंबर आरक्षित वर्ग
1 अनारक्षित ओपन
2 अनारक्षित ओपन
3 अनारक्षित ओपन
4 एएसी महिला
5 एससी ओपन
6 अनारक्षित ओपन
7 अनारक्षित ओपन
8 एससी ओपन
9 अनारक्षित ओपन
10 एससी महिला
11 एससी ओपन
12 अनारक्षित ओपन
13 अनारक्षित महिला
14 अनारक्षित ओपन
15 एससी महिला
16 ओबीसी ओपन
17 ओबीसी ओपन
18 अनारक्षित ओपन
19 अनारक्षित ओपन
20 अनारक्षित महिला
21 अनारक्षित महिला
22 अनारक्षित ओपन
23 अनारक्षित ओपन
24 अनारक्षित महिला
25 अनारक्षित महिला
26 एससी ओपन
27 अनारक्षित महिला
28 ओबीसी ओपन
29 एसटी ओपन
30 ओबीसी ओपन
31 अनारक्षित ओपन
32 अनारक्षित ओपन
33 अनारक्षित ओपन
34 ओबीसी महिला
35 ओबीसी ओपन
36 अनारक्षित ओपन
37 एसटी महिला
38 ओबीसी ओपन
39 अनारक्षित महिला
40 एससी महिला
41 एससी ओपन
42 एससी ओपन
43 एससी ओपन
44 एससी ओपन
45 अनारक्षित महिला
46 ओबीसी ओपन
47 ओबीसी महिला
48 अनारक्षित महिला
49 अनारक्षित ओपन
50 अनारक्षित महिला
51 ओबीसी ओपन
52 अनारक्षित ओपन
53 अनारक्षित ओपन
54 ओबीसी महिला
55 अनारक्षित महिला
56 अनारक्षित ओपन
57 अनारक्षित ओपन
58 अनारक्षित ओपन
59 अनारक्षित महिला
60 ओबीसी ओपन
61 अनारक्षित महिला
62 ओबीसी महिला
63 अनारक्षित ओपन
64 अनारक्षित ओपन
65 अनारक्षित ओपन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *