![]()
पंजाबी इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू मर्डर को लेकर दो गैंगस्टर आमने-सामने है। पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी की वीडियो के बाद अब गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है। इसमें गोल्डी ढिल्लों शहजाद भट्टी के दावों पर सवाल उठाते हुए उसके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। गोल्डी ढिल्लों का दावा है कि जब भट्टी को फार्म में पकड़ने की कोशिश की गई, तो वह अपनी चप्पलें वहीं छोड़कर भाग गया था। ब्राजील पहुंचने के बाद भट्टी होटल में तस्वीरें डालकर लोगों को यह बताने की कोशिश करता है कि गोल्डी तय समय पर उससे मिलने नहीं आया। ऑडियो रिकॉर्डिंग में गोल्डी ढिल्लों क्या बोला, पढ़िए… शहजाद भट्टी ने क्या कहा था, जानिए… मैड संधू की हत्या कैसे हुई, जानिए… कार वॉश के लिए खड़ी कर गया था
चश्मदीद के मुताबिक, 3 अक्टूबर को मैड संधू पहले अपनी कार वॉश के लिए खड़ी कर गया था। बाद में दो लड़कियां उसे कार वापस ले जाने के लिए छोड़ने आईं। इसी दौरान बाइक पर दो युवक पहुंचे। एक बाइक पर ही बैठा रहा, जबकि दूसरा मैड संधू के पास गया और गोलियां चला दीं। करीब 4-5 राउंड फायरिंग हुई, जिनमें से दो गोलियां मैड संधू को लगीं। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची
चश्मदीद ने यह भी बताया कि पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें मैड संधू सड़क पर खून से लथपथ पड़ा दिखाई दे रहा है। उसके साथी उसे उठाते नजर आते हैं। सड़क पर गोलियों के खोल भी पड़े दिख रहे हैं।
Source link
मैड संधू हत्याकांड में दो गैंगस्टर आमने-सामने:गोल्डी ढिल्लों बोला- फार्म से चप्पलें छोड़कर भागा था शहजाद भट्टी, तेरी मारपीट करने की औकात नहीं
