Headlines

प्रयागराज में चीनी का पर्याप्त स्टॉक- डीएम प्रयागराज:अफवाहों पर ध्यान न दें, जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई




प्रयागराज में चीनी की कमी की खबरों को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिले में चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और जरूरत के अनुसार बाजार में इसकी लगातार आपूर्ति हो रही है। लोग अपनी जरूरत के मुताबिक खुले बाजार से चीनी खरीद सकते हैं।
जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई डीएम ने कहा कि सोशल मीडिया पर चीनी की कमी से जुड़ी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। लोगों को ऐसी किसी भी जानकारी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने थोक व्यापारियों को भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के पोर्टल पर अपने चीनी स्टॉक की जानकारी तत्काल दर्ज करने और उसे नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। जिले में थोक व्यापारियों के स्टॉक की अचानक जांच भी कराई जा रही है। यदि कोई व्यापारी या व्यक्ति चीनी की जमाखोरी या कालाबाजारी करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ किया है कि बाजार में चीनी की उपलब्धता को लेकर किसी तरह की कृत्रिम कमी पैदा करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *