![]()
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी महामंत्री राहुल पटेल सुल्तानपुर तहसील पहुंचे। उन्होंने कहा कि लेखपाल संघ आंदोलन कर रहा है, क्योंकि उनकी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने कहा मांगे जिस पर शासन प्रशासन राजस्व परिषद द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जा गई है। विगत 10 वर्षों से हम 2800 ग्रेड पे की मांग कर रहे हैं। वेतन विसंगति की मांग कर रहे हैं। हमारे बहुत से भाई बहन 700-800 किमी दूर अपने घर परिवार से नौकरी कर रहे हैं। हम लोगों ने कई बार मांग किया उनका अंतरमंडल स्थानांतरण किया जाए। 2800 ग्रेड पे दिया जाए। उन्होंने आगे कहा जैसे पुलिस आपको किसी आपदा में रात को कार्य करती मिलेगी ये पुलिस से भी पहले पहुंच जाते हैं। तो फिर ऐसा भेदभाव क्यों किया जाता है। जब मै किसी मंच पर बैठता हूं तब अधिकारियों द्वारा ये कहा जाता है कि लेखपाल हमारा सबसे भरोसेमंद कर्मचारी है। कुछ तो हमें हनुमान की भी संज्ञा देते हैं अन्य डिपार्टमेंट में हमारा हनुमान है तो फिर जब हमारे भत्ते हमारे देय विषय की बात आती है तो हमारे साथ भेदभाव क्यों। जो विगत कई वर्षों से हमें मिल नहीं रहा है तो शासन और प्रशासन से मै पूछना चाहता हूं कि आप कई बार हमारे लिए संस्तुति किए 2800 पे ग्रेड की कई बार आपने लेखपाल को सबसे कर्मनिष्ठ कर्मचारी लेखपाल को बताया परंतु इतना सब कुछ करने के बाद भी हमारे भत्तो में कोई बढ़ोतरी नहीं। तो लेखपाल संघ अब बहुत मजबूर होकर आंदोलित हुआ है। हम मुख्यमंत्री से भी मांग करेंगे कि जल्द से जल्द सकारात्मक और प्रभावी कार्रवाई की जाए। लेखपाल आपका सबसे कर्मनिष्ठ कर्मचारी है हो जन जन तक आपकी योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाता है। आप किसी भी ग्राम में जाइएगा कुछ लोगों को छोड़ दिया जाए ऐसे लोग जो लेखपाल और काश्तकार के बीच में एजेंट का कार्य करते हैं ऐसे लोगों को हम एक सिरे से नकारते हैं।
Source link
सुल्तानपुर में लेखपाल संघ का आंदोलन तेज:2800 ग्रेड पे और अंतरमंडलीय तबादले की मांग
