Headlines

उदयसागर झील के FTL क्षेत्र में अवैध भराव:टीम ने संदिग्ध कार का पीछा किया लेकिन भाग निकले, जल संसाधन ने FIR दर्ज कराई




उदयपुर की उदयसागर झील के जल भराव क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी डालकर भराव करने के मामले में जल संसाधन विभाग ने उदयपुर के पुलिस थाना प्रतापनगर में मामला दर्ज कराया है। जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता ने प्रतापनगर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उदयसागर झील में धड़ल्ले से भराव डाला जा रहा है। सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता ने पनवाड़ी ग्राम के पास उदयसागर डेम के पेटे और FTL क्षेत्र का निरीक्षण किया। रिपोर्ट में बताया कि निरीक्षण के दौरान सामने आया कि डेम के निर्धारित FTL क्षेत्र में मिट्टी डालकर अवैध भराव किया जा रहा है, जिससे डेम की जल संग्रहण क्षमता और जल भराव क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। विभाग ने इसे सिंचाई कार्य और जल निकाय के हितों के खिलाफ गंभीर अपराध माना है। निरीक्षण के दौरान ही एक ब्रेजा कार मौके पर थी जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। विभाग की टीम को देखकर वाहन बिना रुके वहां लेकर चले गए। टीम ने पीछा भी किया लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। प्रताप नगर थानाधिकारी अजय सिंह नेब ताया कि इस संबंध में सहायक अभियंता की लिखित रिपोर्ट के आधार पर FIR दर्ज की गई है।जल संसाधन विभाग ने पटवारी की मौका रिपोर्ट, खातेदारों की सूची और मौके के फोटोग्राफ भी पुलिस को सौंपे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *