Headlines

फिरोजपुर के युवक की लंदन में संदिग्ध हालात में मौत:पांच साल बाद घर लौटने के लिए बुक कराईं थी टिकट, यहां चल रही थी शादी की तैयारी




पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव सूबा कदीम से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। उच्च शिक्षा और सुनहरे भविष्य का सपना लेकर लंदन गए 24 वर्षीय नौजवान सहजीत सिंह की वहां संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौत की खबर मिलते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई है। सहजीत 5 साल बाद इसी महीने वतन लौटने वाला था, जिसकी तैयारियों में परिवार जुटा हुआ था, लेकिन अब घर में खुशियों की जगह मातम पसरा हुआ है। 5 साल बाद होने वाली थी घर वापसी, शादी की चल रही थीं तैयारियां मृतक सहजीत सिंह के पिता वीर सिंह ने रोते हुए बताया कि उनका बेटा 17 जून 2021 को स्टडी वीजा पर लंदन गया था। वहां अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह वर्क परमिट पर रहकर एक मॉल में सेल्समैन के रूप में काम कर रहा था।
विदेश में करीब 5 साल बिताने के बाद सहजीत इसी महीने अपने गांव लौटने वाला था। 3 जुलाई को भारत आने के लिए उसकी हवाई टिकट भी बुक हो चुकी थी। परिवार ने उसके स्वागत की पूरी तैयारियां कर ली थीं और घर में उसकी शादी को लेकर खुशियों का माहौल था, लेकिन किसे पता था कि सहजीत की वतन वापसी की जगह उसकी मौत की खबर आएगी। पार्क में बेहोशी की हालत में मिला था सहजीत पारिवारिक सदस्यों के अनुसार, मौत से दो दिन पहले तक सहजीत की वीडियो कॉल पर घरवालों से बात हुई थी, जिसमें वह बेहद खुश और पूरी तरह स्वस्थ लग रहा था। सहजीत की बहन ने बताया कि 16 जून 2026 की सुबह भी उसकी भाई से बात हुई थी। इसके बाद जब सहजीत के एक दोस्त ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, तो फोन वहां के एक पुलिस अधिकारी ने उठाया। पुलिस ने बताया कि सहजीत लंदन के एक पार्क में बेहोशी की हालत में मिला था, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, अभी तक मौत के असल कारणों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। 23 दिन बीते, शव लाने के लिए भटक रहा परिवार रोते हुए मृतक सहजीत की मां अमनदीप कौर ने बताया कि मेरे बेटे की मौत को 23 दिन बीत चुके हैं, लेकिन कागजी औपचारिकताओं (पेपरवर्क) में देरी के कारण उसका पार्थिव शरीर अब तक भारत नहीं पहुंच पाया है। हम लगातार संबंधित विभागों के चक्कर काट रहे हैं।” सरकार और दूतावास से मदद की अपील पीड़ित परिवार इस समय गहरे सदमे और बेबसी में है। उन्होंने केंद्र सरकार, पंजाब सरकार और लंदन स्थित भारतीय दूतावास (Indian High Commission) से हाथ जोड़कर भावुक अपील की है कि इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप किया जाए। परिवार की मांग है कि तमाम कानूनी औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा करवाकर उनके बेटे के शव को भारत (उनके पैतृक गांव) पहुंचाया जाए, ताकि वे अपने बेटे का अंतिम संस्कार कर सकें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *