Headlines

बरनाला में गलियां बनीं सीवर का तालाब:पार्षद संग लोगों ने किया रोष प्रदर्शन, भूख हड़ताल व कार्यालय पर ताला जड़ने का अल्टीमेटम




बरनाला के सेखा रोड स्थित गली नंबर पांच में पिछले 72 घंटों से सीवरेज का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर जमा है, जिससे पूरा इलाका नारकीय स्थिति में तब्दील हो चुका है। सड़कों पर जलभराव और चारों ओर फैल रही तीखी दुर्गंध के कारण स्थानीय निवासियों का जीना दूभर हो गया है। हालात इस कदर बदतर हैं कि लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं और राहगीरों को मुंह ढककर निकलना पड़ रहा है। लगातार दूषित पानी जमा रहने से क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा मंडराने लगा है। प्रशासनिक लापरवाही से नाराज वार्ड नंबर 11 के पार्षद चरणजीत सिंह लाडी के नेतृत्व में दर्जनों मोहल्लावासियों ने नगर प्रशासन और सीवरेज बोर्ड के ढुलमुल रवैये के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पार्षद चरणजीत सिंह लाडी का आरोप कि यह क्षेत्र मुख्य रूप से गरीब तबके का है, शायद इसीलिए अधिकारी बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। भूख हड़ताल और कार्यालय पर ताला जड़ने का अल्टीमेटम प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को सीधे शब्दों में चेतावनी देते हुए अल्टीमेटम जारी किया है कि यदि रविवार तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो सोमवार को सीवरेज बोर्ड के कार्यालय पर ताला जड़ दिया जाएगा। इसके साथ ही कॉलेज रोड को अनिश्चितकाल के लिए जाम कर दिया जाएगा और स्थानीय निवासी भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे। मामला तूल पकड़ते ही सीवरेज विभाग हरकत में आया प्रदर्शन और अल्टीमेटम के बाद मामला तूल पकड़ता देख सीवरेज विभाग के एक्सईएन (XEN) ने तुरंत मोर्चा संभाला और जल्द ही स्थिति पर काबू पाने का लिखित आश्वासन दिया। एक्सईएन ने बताया कि शनिवार से रविवार के भीतर भारी मशीनों की मदद से सीवरेज ब्लॉक खोलने और पानी की निकासी व्यवस्था बहाल करने का काम पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने तकनीकी खराबी को स्वीकार करते हुए कहा कि आबादी का दबाव अचानक बढ़ने के कारण मौजूदा पाइपलाइन पर क्षमता से अधिक बोझ पड़ रहा है। विभाग ने आश्वासन दिया कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए जल्द ही बड़े आकार की नई सीवर पाइपलाइन बिछाने की योजना को मंजूरी दी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *