Headlines

निगम बोर्ड की मंजूरी के बाद शुरू किए जाएंगे केंद्र:रांची में खुलेंगे 7 सर्किल ऑफिस, कचहरी जाने से मिलेगी मुक्ति




रांची नगर निगम प्रशासन शहर के अलग-अलग हिस्सों में डेडिकेटेड सर्किल ऑफिस खोलने जा रहा है। यहां नागरिकों को उनके घर के नजदीक ही नगर निगम की तमाम जरूरी सेवाएं मिलेंगी। इस योजना को जमीन पर उतारने के लिए नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने शनिवार को निगम की टीम के साथ 7 प्रमुख इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने संभावित सर्किल ऑफिस के लिए भवनों और खाली जगहों का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने सभी चिह्नित भवनों में बिजली, पानी, टॉयलेट, टेबल-कुर्सी और कंप्यूटर जैसी मूलभूत सुविधाएं तुरंत बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कचहरी मुख्यालय आने-जाने में नागरिकों का समय, पैसा और श्रम बर्बाद होता है। मुख्यालय में भी भीड़ बढ़ती है। सर्किल ऑफिस खुलने से सेवाएं विकेंद्रीकृत होंगी। निगम बोर्ड की मंजूरी के बाद चरणबद्ध तरीके से इन केंद्रों को शुरू किया जाएगा। एक ही छत के नीचे होंगे ये सारे काम – जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का निबंधन
– होल्डिंग टैक्स और जल कर का भुगतान व आवेदन
– ट्रेड लाइसेंस के लिए आवेदन, भुगतान और नवीनीकरण
– प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) से जुड़े आवेदन
– इलाके के सिविल वर्क्स और नागरिक समस्याओं से जुड़ी शिकायतें सर्किल ऑफिस के लिए इन सात जगहों का हुआ निरीक्षण वार्ड-21 (बड़ा तालाब) : भवन की मरम्मत, रंग-रोगन, शौचालय व सीढ़ियों के सुधार और पेड़ों की छंटाई के निर्देश।
वार्ड-32 (पंडरा) : निगम भवन का रंग-रोगन, घास कटाई और पेवर ब्लॉक लगाने का काम होगा।
वार्ड-06 (बांधगाड़ी) : भवन की मरम्मत और आसपास की जमीन के समतलीकरण के निर्देश।
वार्ड-42 (धुर्वा, निर्वाचन कार्यालय के पास) : घनी आबादी को सुविधा देने के लिए भवन की व्यापक सफाई और पेंटिंग होगी।
वार्ड-41 (शाखा मैदान, धुर्वा) : भवन मरम्मत के साथ खाली जमीन पर कम्युनिटी टॉयलेट और अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाने का प्रस्ताव तैयार होगा।
वार्ड-52 (नायक टोली, हटिया) : नागरिक सेवाओं के संचालन के लिए जरूरी आधारभूत ढांचे को दुरुस्त किया जाएगा।
वार्ड-44 (डोरंडा अंचल कार्यालय): यहां पहले से मिल रही सेवाओं की समीक्षा कर व्यवस्थाओं को और बेहतर करने को कहा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *