Headlines

जयपुर में आज निकलेगी जन आक्रोश रैली:खोले के हनुमानजी से दोपहर 1 बजे शुरू होगी, जयपुर-दिल्ली रूट पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा




शहर में आज युवा शक्ति मंच राजस्थान की ओर से जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी। जयुपर की सांस्कृतिक विरासत बचाने और परकोटा से बहुसंख्यक समाज के पलायन को लेकर खोले के हनुमानजी मंदिर से दोपहर 1 बजे रैली रवाना होगी। रैली जयपुर-दिल्ली रुट होते हुए शहर के रास्तों से रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल तक आएगी। इस दौरान शहर के कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। वहीं रैली के रास्ते में वाहनों की पार्किंग भी बंद रहेगी। दिल्ली से जयपुर आने वाला ट्रैफिक खोले के हनुमानजी मंदिर के रास्ते पर नहीं जा सकेंगे। वहीं जयपुर से दिल्ली रोड जाने वाले ट्रैफिक को गलता गेट से सूरजपोल गेट-रामगंज बाजार होते हुए निकाला जाएगा। 25 हजार लोगों के शामिल होने का दावा युवा शक्ति मंच राजस्थान की ओर से इस रैली में 25 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है। मंच के संयोजक सुनिल सिंह शेखावत ने बताया- रैली में 2 हजार से अधिक महिलाएं शामिल होंगी। इसके साथ दस हजार दोपहिया वाहन और 500 से अधिक चौपहिया वाहन शामिल होंगे। इस रैली का उद्देश्य जयपुर की ऐतिहासिक इमारतों, धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखना है। इन रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा रैली दोपहर 1 बजे खोले के हनुमानजी मंदिर से शुरु होकर बदनपुरा, गंगापोल, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, सुभाष चौक, चांदी की टकसाल, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, किशनपोल बाजार, अजमेरी गेट होते हुए रामनिवास बाग चौराहे से अल्बर्ट हॉल पहुंचेगी। रैली के दौरान दिल्ली रोड से जयपुर आने वाली गाड़ियां खोले के हनुमान जी मंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे। धोबीघाट सर्किल से रामगढ़ मोड़, सड़वा मोड़ से रामगढ़ रोड-नाई की थड़ी-नायला रोड होते हुए आगरा रोड और आमेर तिराहे से गांधी चौक आमेर-रोड रामगढ़ मोड़ की ओर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। भारी वाहनों को चंदवाजी तिराहा से एक्सप्रेस हाईवे, रोड नंबर 14 और 200 फीट चौराहा होते हुए अजमेर रोड की ओर भेजा जाएगा। जयपुर से दिल्ली रोड जाने वाले वाहन गलता गेट से सूरजपोल गेट-रामगंज चौपड़, टीपी नगर से गुरुद्वारा मोड़-गोविंद मार्ग और रोटरी सर्किल से जवाहर नगर बाईपास की ओर जा सकेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *