दिल्ली7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी में उन्हें अपनी बेखौफ बल्लेबाजी की झलक दिखती है। सहवाग ने कहा- ‘सूर्यवंशी पहली गेंद से ही शॉट लगाना चाहते हैं।’
दिल्ली में शनिवार को PHD चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सत्र में सहवाग ने सूर्यवंशी का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भारत के लिए खेलने का मौका मिलने पर सूर्यवंशी उसका पूरा फायदा उठा सकते हैं।
सहवाग ने यह भी कहा कि भारतीय क्रिकेट में उनकी जगह उम्र से नहीं, प्रदर्शन से तय होनी चाहिए।

सहवाह ने सूर्यवंशी के उम्र की चिंताओं को खारिज किया
सहवाग ने सूर्यवंशी की उम्र को लेकर उठ रही चिंताओं को खारिज किया। उन्होंने कहा कि उम्र की सीमा केवल उम्र-आधारित प्रतियोगिताओं में मायने रखती है।
सहवाग ने कहा- ‘अगर आप किसी उम्र-आधारित प्रतियोगिता में खेल रहे हैं, तो यह बात सही है। अगर अंडर-19 है, तो आपकी उम्र 19 साल से कम होनी चाहिए।’

सूर्यवंशी को अब भी लगातार मौके का इंतजार
- सूर्यवंशी ने जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ सीनियर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। वह 15 साल और 99 दिन की उम्र में भारत के सबसे कम उम्र के इंटरनेशनल क्रिकेटर बने।
- उन्होंने मैनचेस्टर में खेले गए अपने पहले टी-20 में 10 गेंद पर 14 रन बनाए। इस पारी में उनकी आक्रामक सोच दिखी, हालांकि भारत को मैच में हार मिली।
- इसके बाद भी सूर्यवंशी भारत की प्लेइंग-11 में रेगुलर जगह नहीं बना सके हैं। वह टीम का हिस्सा रहे हैं, लेकिन कॉम्बिनेशन और ओपनिंग स्लॉट के लिए सैमसन और उनमें मुकाबले चलते रहे। वे वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआती दो टी-20 में भी नहीं खेले।
एशियन गेम्स में सेमीफाइनल और फाइनल खेले
सूर्यवंशी ने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल और फाइनल में हिस्सा लिया। उन्होंने सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 38 रन बनाए। वहीं फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 15 रन की पारी खेली।
सूर्यवंशी ने अब तक टी-20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होने 30.75 की औसत और 186.36 के स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 81 रन है।

——————————-
सूर्यवंशी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
वेस्टइंडीज सीरीज से पहले टीम इंडिया के बॉलिंग कोच बोले:वैभव टीम के साथ ज्यादा वक्त बिताएं: खेलें या नहीं, सीनियर्स से सीखें

टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने वैभव सूर्यवंशी को सीनियर्स से सीखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वैभव को टीम के साथ ज्यादा वक्त बिताना चाहिए। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 आज लखनऊ में खेला जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

