![]()
जालंधर के गदईपुर में देर रात मोबाइल छीनकर भाग रहे 2 लुटेरे जाम में फंस गए। इससे पीड़ित ने उनका मोटरसाइकिल पकड़ लिया और उनको गिराकर लोगों की मदद से पकड़ लिया। आरोपियों को लोगों में पहले पीटा और इसके बाद थाना-8 की पुलिस को सौंप दिया। घटना रात 10 बजे के करीब की है। पीड़ित विजेंद्र ने बताया कि वह मार्केट से गुजर रहा था तो इस दौरान पीछे से बाइक सवार आए 2 युवक उसके साथ से मोबाइल छीनकर ले गए। जब उसने दौड़कर पीछा करना चाहा तो उन्होंने बाइक भगा ली। पीड़ित ने बताया कि बाइक के पीछे बैठा युवक बार-बार उसकी तरफ देख रहा था और उसकी बेबसी पर हंस रहा था। विजेंद्र ने बताया कि जैसे ही उनके देखा की आगे जाम लगा है तो उसने बाइक के पीछे तेजी से दौड़ना शुरू कर दिया। उसके मन में आ गया था कि अब तो ये जाम से भाग नहीं पाएंगे। जैसे ही बाइक सवार जाम में फंसे तो उसने उनके मोटरसाइकिल को पीछे से पकड़ा और धक्का देकर गिराने के बाद शोर मचा दिया। इस दौरान लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। आरोपियों ने उसी समय उनका OPPO का मोबाइल लौटा दिया। इसके बाद पुलिस को बुलाकर उनको थाना डिजिजन-8 के हवाले कर दिया गया। पीड़ित ने बताई लुटेरों को पकड़ने की कहानी-
Source link
जालंधर में मोबाइल छीनकर भागे लुटेरे जाम में फंसे:हंसते हुए भाग रहा था बदमाश, पीड़ित ने दौड़कर बाइक गिराई; जेब से मिली फर्जी नंबर प्लेट
