Headlines

गोपालगंज-ड्राम में छिपाकर रखा था शराब का स्टॉक:विवाह भवन की पार्किंग से बरामद, गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की




गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र स्थित हजियापुर रोड पर जिला परिषद के विवाह भवन परिसर में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब को पार्किंग में रखे बड़े-बड़े ड्रामों के अंदर छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने शराब जब्त कर मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सरकारी परिसर में शराब का भंडारण कौन कर रहा था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी पुलिस को सूचना मिली थी कि हजियापुर रोड स्थित जिला परिषद के विवाह भवन की पार्किंग में शराब छिपाकर रखी गई है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिसर की तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान लोहे के बड़े ड्रामों की जांच की गई तो उनमें विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब मिली। ड्राम में छिपाकर रखा गया था शराब का स्टॉक पुलिस के अनुसार, शराब को इस तरह छिपाया गया था कि पार्किंग में आने-जाने वाले लोगों को शक नहीं हो। ड्रामों के अंदर शराब रखने के पीछे पुलिस की नजरों से बचने की मंशा की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, शराब किसकी थी और इसे वहां कब रखा गया था, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। सरकारी परिसर में शराब भंडारण की जांच जिला परिषद के विवाह भवन परिसर में शराब मिलने के बाद पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि सरकारी संपत्ति का इस्तेमाल अवैध कारोबार के लिए कैसे किया जा रहा था। इस संबंध में विवाह भवन के कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। तस्करों की पहचान में जुटी पुलिस पुलिस ने बरामद शराब जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अब शराब की आपूर्ति करने वालों और इसे परिसर में छिपाकर रखने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *