![]()
डूंगरपुर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर राजयोग भवन में ‘विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान’ के तहत लगाया गया। इसमें लोगों ने रक्तदान कर दादी प्रकाशमणि को श्रद्धांजलि दी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रमुख विजय लक्ष्मी दीदी ने बताया कि दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि को विश्व स्तर पर ‘विश्व बंधुत्व दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने अपनी सरलता, प्रेम और एकता के संदेश से ब्रह्माकुमारी संस्था को वैश्विक पहचान दिलाई और समाज को एकजुट करने का कार्य किया। विजय लक्ष्मी दीदी ने बताया कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है, इसीलिए दादी प्रकाशमणि की स्मृति मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।’
इस अवसर पर रक्तदाताओं का सम्मान भी किया गया। साथ ही, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की दीदियों ने रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर लोगों को रक्षा सूत्र भी बांधे।
Source link
रक्तदान शिविर में उमड़े लोग, डोनर्स का हुआ सम्मान:दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाई
