Headlines

किन्नौर में खाईं में गिरी कार, एक की मौत:सांगला-छितकुल मार्ग पर अनियंत्रित होने से हुआ हादसा, दूसरा साधी गंभीर रूप से घायल




किन्नौर जिले के सांगला-छितकुल मार्ग पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार में सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना बटसेरी गांव के पास उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 5 बजे एक स्विफ्ट कार (नंबर: HP 06 B 4640) रक्छम से सांगला की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन बटसेरी गांव के समीप पहुंचा, तो चालक अचानक कार पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क से नीचे सीधे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। DRDA कार्यालय में तैनात थे मृतक कमल मेहता इस हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान कमल मेहता (34 वर्ष) के रूप में हुई है, जो धनियोटी (दनावली, ननखरी) के रहने वाले थे। कमल मेहता जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के डी.आर.डी.ए. (DRDA) कार्यालय में कार्यरत थे। वाहन में सवार दूसरे घायल युवक की पहचान मुनीष चौहान (28 वर्ष) निवासी बख़ौल, कोटखाई के रूप में हुई है। मुनीष को सांगला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शव परिजनों को सौंपा, जांच जारी हादसे की सूचना मिलते ही सांगला पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्रशासन की ओर से फौरी राहत प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाई है। प्रशासन की तरफ से मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये और घायल युवक को 5 हजार रुपये की फौरी (अंतरिम) आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। हालांकि, दुर्घटना के असल कारणों का अभी तक सटीक पता नहीं चल पाया है। सांगला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस बात की जांच कर रही है कि हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ, मौसम की वजह से या फिर मानवीय लापरवाही थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *