Headlines

नियमितीकरण मुद्दा: 12 हजार गेस्ट टीचरों ने तेज किया आंदोलन:4 मंत्रियों व MP-MLA को सौंपा ज्ञापन, डबल बेंच का फैसला लागू करने की मांग




हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पिछले 21 वर्षों से सेवाएं दे रहे 12 हजार गेस्ट टीचरों (अतिथि शिक्षकों) ने अपनी सेवाओं को नियमित कराने के लिए अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। गेस्ट टीचरों के सभी संगठनों ने आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आकर सरकार के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया है। गेस्ट टीचर एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी डॉ. अजय लोहान ने बताया कि शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर लगातार मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को ज्ञापन सौंप रहा है। रविवार को भी कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, कृष्ण बेदी और राजेश नाग व राज्य मंत्री गौरव गौतम (खेल मंत्री) के अलावा राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया, विधायक इंदुराज नरवाल उर्फ भालू, पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के भाई महेंद्र सिंह पंवार को ज्ञापन सौंपा गया।
अब CM और केंद्रीय मंत्री से मिलेंगे शिक्षक डॉ. अजय लोहान के अनुसार, गेस्ट टीचर अब अपनी मांग को लेकर मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा सरकार के सभी कैबिनेट व राज्य मंत्रियों और प्रदेश के सभी 90 विधायकों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे।
गेस्ट टीचरों के आंदोलन के मुख्य बिंदु…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *