![]()
कोटा के रावतभाटा रोड स्थित एक मुर्गी फार्म में रविवार शाम करीब 7 से 8 फीट लंबा अजगर घुस गया। अजगर के फार्म में पहुंचने से वहां मौजूद मुर्गियों में अफरा-तफरी मच गई। अजगर ने एक मुर्गी का शिकार भी कर लिया। मुर्गियों के चिल्लाने और इधर-उधर भागने पर फार्म संचालक अब्दुल सलाम को शक हुआ। जब उन्होंने मुर्गियों के बाड़े में जाकर देखा तो एक कोने में अजगर बैठा हुआ था। अब्दुल सलाम ने तुरंत स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को सूचना दी। जानकारी मिलते ही गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद अजगर को लाडपुरा क्षेत्र के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। साथ ही वन विभाग के अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई। स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने बताया कि अब्दुल सलाम के मुर्गी बाड़े में अजगर घुसने की सूचना मिली थी। अजगर करीब 7 से 8 फीट लंबा था और उसने मुर्गी का शिकार किया था। रेस्क्यू के बाद उसे सुरक्षित जंगल में रिलीज कर दिया गया।
Source link
कोटा में मुर्गी फार्म में घुसा 8 फीट लंबा अजगर:एक मुर्गी का किया शिकार; स्नेक कैचर ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
