![]()
शिवपुरी में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान दीपक राठौर(22) के रूप में हुई है। 22 अगस्त को नाबालिग ने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। ग्वालियर ले जाकर किया रेप युवती ने बताया कि वह आरोपी दीपक राठौर को पहले से जानती थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। पिछले दिनों दीपक उसे ग्वालियर ले गया। वहां किराए के कमरे में शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट और गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया। उसने जान से मारने की धमकी देने की बात भी कही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
Source link
शिवपुरी में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म:ग्वालियर के होटल में ले जाकर कई बार रेप किया; आरोपी गिरफ्तार
