Headlines

हांसी- BJP जिलाध्यक्ष का विरोध, गाड़ी के आगे बाइक अड़ाई:युवक बोले- आगे नहीं जाने देंगे, भाजपा वालों की एंट्री नहीं; शोक जताने आए थे




हांसी में रविवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक सैनी का विरोध हो गया। कुछ युवकों ने बाइक अड़ाकर उनकी गाड़ी का रास्ता रोका और नारेबाजी करने लगे। युवक कहने लगे कि हमारे गांव में भाजपा वालों की एंट्री नहीं है। सैनी चैनत गांव में तीन लोगों की मौत के बाद शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। वापस लौटते समय गांव की गली में दो बाइक सवार युवकों ने उनकी गाड़ी रोक ली। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक युवक ड्राइवर को नीचे उतरने के लिए कहता दिख रहा है। इस पर अशोक सैनी खुद गाड़ी से नीचे उतरे और ड्राइवर को नीचे आने से मना कर दिया। उन्होंने युवक से बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया। भाजपा जिलाध्यक्ष बोले-मेरा रास्ता रोका गया अशोक सैनी के अनुसार, वो गांव में दो परिवारों के पास शोक जताने पहुंचे थे। उनके परिजनों की हाल ही में मौत हुई थी। गांव के लिए निकलने के बाद हांसी-बरवाला रोड पर युवकों ने बाइक अड़ाकर उनकी गाड़ी का रास्ता रोका। सैनी ने बताया कि समझाने के बावजूद युवक लगातार बहस और बदसलूकी करते रहे। ग्रामीणों और युवकों के बीच बहस भी हुई युवक ने कहा, भाखड़ा पाइपलाइन पर टी-कनेक्शन के लिए धरने के समय भाजपा ने साथ नहीं दिया था। इसको लेकर वो एक ग्रामीण से भी भिड़ गए। ग्रामीण से बोले- आप उस समय भाजपा का विरोध कर रहे थे, अब उनके लोगों को ही गांव में लेकर आ रहे हो। इस पर ग्रामीण ने भाजपा के समर्थन में भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए और कहा कि किसी के दुख में शामिल होने के लिए गांव में आना गलत नहीं है। टी कनेक्शन को लेकर गांव में आंदोलन हुआ था बता दें कि इसी चैनत गांव में भाखड़ा पाइपलाइन पर टी-कनेक्शन की मांग को लेकर लगभग 60 दिनों तक धरना प्रदर्शन चला था। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और कैबिनेट मंत्री के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीणों की मांगें मानी गई थीं। उस आंदोलन के दौरान गांव में भाजपा के प्रति नाराजगी देखी गई थी। गांव के सरपंच प्रतिनिधि हिमांशु ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है, क्योंकि वे गांव से बाहर थे। हालांकि, उन्होंने कहा कि आंदोलन के समय विरोध करना एक अलग बात थी, लेकिन किसी के दुख में शामिल होने आए व्यक्ति की गाड़ी रोकना और विरोध करना गलत है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *