Headlines

हिमाचल में आज से कमजोर पड़ेगा मानसून:पांच दिन खिलेगी धूप, 3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, मानसून सीजन में नॉर्मल से 8% कम बारिश




हिमाचल प्रदेश में मानसून आज से कमजोर पड़ने लगा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- 24 से 29 अगस्त तक बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। इस दौरान राज्य के अधिकांश भागों में धूप खिलेगी। इससे ज्यादातर शहरों के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस का उछाल आएगा। पहाड़ों पर इससे उमस भरी गर्मी बढ़ेगी। खासकर मैदानी इलाकों में दिन के वक्त ज्यादा एहसास होगा। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान पहले ही सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। प्रदेश में अगले पांच दिन तक किसी भी जिला मौसम का कोई अलर्ट नहीं है। IMD के मुताबिक- अगले पांच दिनों के दौरान कुछेक स्थानों में ही हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। आठ फीसदी कम हुई मानसूनी बारिश इस मानसून सीजन में हिमाचल में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। एक जून से 23 अगस्त तक प्रदेश में सामान्य बारिश 564.7 मिलीमीटर रहती है, लेकिन इस बार 522 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस तरह प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब आठ फीसदी कम बारिश हुई है। हालांकि राज्य के सभी जिलों में बारिश का पैटर्न एक जैसा नहीं रहा। कुछ जिलों में बारिश सामान्य से काफी कम हुई है, जबकि कई जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। लाहौल स्पीती में 54%, हमीरपुर में 34% कम बारिश बारिश की कमी वाले जिलों में लाहौल स्पीति और हमीरपुर सबसे आगे है। लाहौल स्पीति में सामान्य से 55 फीसदी और हमीरपुर में 34 फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं कुल्लू में सामान्य की तुलना में 23% अधिक बादल बरसे है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *