![]()
करनाल के निगदू क्षेत्र में नीलोखेड़ी पुलिया से करीब दो किलोमीटर आगे तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अंबाला स्टेशन से लौटते समय हुआ हादसा
मृतक की पहचान निगदू निवासी 28 वर्षीय अंकित के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अंकित अपने किसी साथी को अंबाला रेलवे स्टेशन पर छोड़ने गया था। साथी को स्टेशन पर छोड़ने के बाद वह वापस निगदू स्थित घर लौट रहा था। इसी दौरान नीलोखेड़ी पुलिया से करीब दो किलोमीटर आगे पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक ने अंकित समेत तीन लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अंकित को गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अंकित को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। चार बच्चों का पिता था अंकित, मजदूरी करता था
मृतक के भाई बिरशन ने बताया कि अंकित तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके चार बच्चे हैं और वह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया और सोमवार को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस हादसे के कारणों और बाइक चालक की भूमिका की जांच कर रही है।
Source link
करनाल बाइक ने मारी तीन लोगों को टक्कर:हादसे में एक युवक की मौत, अंबाला रेलवे स्टेशन से साथी को छोड़कर लौट रहे थे घर
