हरियाणा के नारनौल में जिला बार एसोसिएशन (रजि.) नारनौल की आम सभा सोमवार को नए बार रूम में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के प्रधान संतोख सिंह यादव ने की। बैठक में एसोसिएशन के विकास, विगत सत्र के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया तथा आगाम
.
प्रधान संतोख यादव एडवोकेट ने बताया कि आगामी चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सदन ने सर्वसम्मति से तीन सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया। समिति में वरिष्ठ अधिवक्ता करण सिंह यादव (भोजावास), मुकेश सैनी और ललित तंवर को शामिल किया गया।

प्रधान संतोख यादव
जल्द होगा चुनाव कार्यक्रम जारी
बैठक के दौरान बार प्रधान ने एसोसिएशन की अधिकृत मतदाता सूची चुनाव समिति को सौंप दी। साथ ही चुनाव कार्यक्रम, नामांकन प्रक्रिया, आचार संहिता और चुनाव संचालन से संबंधित सभी अधिकार समिति को सौंप दिए गए। चुनाव समिति जल्द ही चुनाव कार्यक्रम जारी करेगी।
महिला अधिवक्ताओं को मिला 30 प्रतिशत प्रतिनिधित्व
बैठक में महिला अधिवक्ताओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। पूर्व निर्धारित 30 प्रतिशत प्रतिनिधित्व के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए उपप्रधान (वाइस प्रेसिडेंट) और सह-सचिव (ज्वाइंट सेक्रेटरी) के पद महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित रखने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
आय-व्यय पर भी हुई चर्चा
बैठक में एसोसिएशन के पिछले कार्यकाल के आय-व्यय और विकास कार्यों की समीक्षा की गई। उपस्थित वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने सभी प्रस्तावों का समर्थन किया। बैठक के अंत में बार एसोसिएशन के प्रधान संतोख सिंह यादव ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि नवगठित चुनाव समिति पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराएगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बार एसोसिएशन के सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।
