Headlines

नरकटियागंज में विजिलेंस ने 4 हजार रिश्वत लेते ASI पकड़ा:बिजली चोरी मामले में मदद के नाम पर मांगी थी, हाईस्कूल चौक के पास अरेस्ट




पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में विजिलेंस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शिकारपुर थाना में पदस्थापित एएसआई उपेंद्र विद्यार्थी को चार हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी हाईस्कूल चौक के पास से की गई। निगरानी टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। आरोप है कि एएसआई ने हरदी टेढ़ा निवासी अमृत कुमार से विद्युत चोरी के एक मामले में मदद करने के नाम पर चार हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद अमृत कुमार ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई। देखें, मौके से आई तस्वीरें… निगरानी विभाग को मिली थी शिकायत निगरानी विभाग के डीएसपी सतीश माधव के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद मामले का सत्यापन कराया गया। रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर आरोपी एएसआई को रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई गई। टीम के सदस्य सादे कपड़ों में रख रहे थे नजर सोमवार को अमृत कुमार ने निगरानी टीम को सूचना दी कि वह एएसआई को रिश्वत की रकम देने जा रहा है। इसके बाद टीम ने हाईस्कूल चौक के आसपास जाल बिछाया। निगरानी टीम के सदस्य सादे कपड़ों में आरोपी की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। जैसे ही एएसआई उपेंद्र विद्यार्थी ने अमृत कुमार से चार हजार रुपये लिए, निगरानी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। टीम ने उसके पास से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी एएसआई को अपने साथ ले गई। उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *