Headlines

कैथल में पूंडरी विधायक का बिजली निगम के खिलाफ बयान:बोले-जेई, ठेकेदार पहले रुपए मांगते हैं, बाद में माफी




कैथल में पूंडरी से भाजपा विधायक सतपाल जांबा का एक बार फिर बिजली निगम के कर्मचारियों और ठेकेदारों के खिलाफ बयान सामने आया है। विधायक ने अपने बयान में कहा है कि लोगों की समस्याओं के समाधान के नाम पर जेई और ठेकेदार पैसों की मांग करते हैं। जब कार्रवाई होने लगती है तो पैर पकड़ते घूमते हैं कि सिर्फ इस बार बचा लो, आगे से गलती नहीं करेंगे। बोले- जेई कर रहे गुंडागर्दी विधायक ने कहा कि जनता की शिकायतों के बाद पूंडरी से दोनों जेई का ट्रांसफर करवाया गया है। ये तो पॉलिसी है। उनको सस्पेंड या टर्मिनेट तो अभी तक करवाया नहीं है। जब जेई ट्रांसफर के बाद भी ऐसे काम कर रहे हैं तो यह पूरी तरह से तानाशाही हो गई। अब जेई गुंडागर्दी कर रहे हैं कि उन्हें कोई वहां से हिला नहीं सकता। सबसे ज्यादा शिकायतें बिजली निगम की आती हैं विधायक ने कहा कि उनके पास सबसे ज्यादा शिकायतें बिजली निगम की आती हैं। इनमें ठेकेदार और जेई की शिकायतें शामिल होती हैं, जिनमें वे पैसों की मांग करते हैं। इस समय भी उनके पास 10 शिकायतें पड़ी हैं और अब ठेकेदार पैर पकड़ते घूम रहे हैं कि सर इस बार बचा लो, आगे से गलती नहीं करेंगे। कभी मौजिज लोगों की शिफारिश लेकर आते हैं। इस पर उनको माफ भी करना पड़ता है। धरने पर बैठे जेई दूसरी ओर निगम से ट्रांसफर किए गए दोनों जेई सुनील कुमार और नरेश अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका ट्रांसफर विधायक की शिफारिश पर किया गया है। दोनों जेई ने इसे रंजिशन में किया गया ट्रांसफर बताते हुए नए स्थान पर जॉइन करने से इनकार कर दिया।विवाद बढ़ने पर बिजली निगम के अन्य कर्मचारी भी इस विवाद में कूद पड़े और धरना शुरू कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *