Headlines

2 सितंबर को मेरठ बंद की तैयारी में जुटे शास्त्रीनगरवासी:आवास विकास के खिलाफ चल रहे प्रकरण में समिति ने संभाला मोर्चा, बाजारों में मांगा समर्थन




मेरठ के शास्त्री नगर में आवास विकास के खिलाफ चल रहे प्रकरण को लेकर स्थानीय व्यापारियों, स्कूल संचालकों, अस्पताल संचालकों और निवासी समेत सभी समिति के पदाधिकारी और सदस्य पिछले दो दिनों से शहर के अलग-अलग बाजारों में पहुंचकर व्यापारियों से मेरठ बंद को सफल बनाने के लिए समर्थन मांग रहे हैं। समिति को कई बाजारों में व्यापारियों का समर्थन मिलने का दावा किया गया है।
सभी के द्वारा मिलकर समिति का गठन किया है। समिति का अध्यक्ष रविंद्र गुर्जर को बनाया गया है। समिति में उनके अलावा 21 सदस्य शामिल हैं। समिति ने आगामी 2 सितंबर को प्रस्तावित मेरठ बंद के जरिए आंदोलन को नई दिशा देने की तैयारी शुरू कर दी है। बीते दिन समिति के सदस्य सराफा बाजार और अबूलन क्षेत्र में पहुंचे थे। वहीं सोमवार को अध्यक्ष रविंद्र गुर्जर अपने साथियों के साथ ट्रांसपोर्ट नगर, रिठानी और परतापुर के अलग-अलग बाजारों में पहुंचे। यहां उन्होंने व्यापारियों से मुलाकात कर 2 सितंबर को मेरठ बंद में सहयोग करने की अपील की।
समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, व्यापारियों ने उनकी मांग और आंदोलन को समर्थन देने का भरोसा दिलाया है। समिति अब शहर के अन्य बाजारों में भी संपर्क अभियान चलाकर बंद के लिए समर्थन जुटाने की तैयारी में है। आगामी दिनों में आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। बीते गुरूवार को आवास विकास के कार्यालयपर एक धरना दिया गया था जिसमें स्कूल और अस्पताल संचालकों के साथ व्यापारी भी मौजूद थे। उस समय यह बादद रविंद्र गुर्जर ने बताई थी कि उप आवास आयुक्त ने यह आश्वासन दिया है कि कोई भी कार्रवाई आगामी 21 सितंबर को होने वाली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले नहीं की जाएगी। इसके बाद अधिकारियों ने कहा कि नई सुपत्तियों को लेकर यह बात है पहले डी सील की गई संपत्तियों पर कार्रवाई होगी इसके बाद से ही यह समिति अब नई रूपरेखा आंदोलन की कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *