Headlines

मंडी विधायक अनिल शर्मा ने विरोधियों को दी चुनावी चुनौती:बोले- मैदान में आएं, चुनाव लड़ें, जनता बताएगी किसने कितना विकास किया




मंडी सदर विधायक अनिल शर्मा ने साईगलू नलवाड़ मेले के समापन समारोह में राजनीतिक विरोधियों पर बिना नाम लिए निशाना साधा। उन्होंने विकास कार्यों पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए विरोधियों को खुली चुनावी चुनौती दी। शर्मा ने कहा कि चुनाव लड़ने से किसी ने मना नहीं किया है, विरोधी मैदान में आएं और चुनाव लड़ें। उन्हें अपने काम और जनता पर पूरा भरोसा है। विधायक ने कहा कि कुछ लोग बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, लेकिन क्षेत्र की जनता जानती है कि किसने कितना विकास करवाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें आलोचना से परेशानी नहीं है, लेकिन जनता के सामने सच्चाई रखी जानी चाहिए। पंडित सुखराम का जिक्र करते हुए शर्मा ने उन लोगों पर तंज कसा, जो कहते हैं कि 60 साल में क्षेत्र में कुछ नहीं हुआ। विधायक का हुआ ढोल-नगाड़ों से स्वागत उन्होंने सवाल किया कि अगर इतने वर्षों में कुछ नहीं हुआ तो आज पंडित सुखराम की मूर्ति लगाने की बात क्यों की जा रही है। शर्मा ने कहा कि पंडित सुखराम की राजनीतिक जड़ें क्षेत्र में मजबूत हैं और जनता ने इन्हें उखाड़ने की कोशिश करने वालों को सफल नहीं होने दिया। विधायक ने अपने संबोधन में क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का भी ब्यौरा दिया। डिप्टी सीएम के क्षेत्र में अधिक विकास होने की बात पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “मुझे डिप्टी सीएम बनाओ, फिर देखो काम क्या होता है।” साईगलू नलवाड़ मेले का समापन पारंपरिक उत्साह के साथ हुआ। विधायक का ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया गया। इस दौरान दंगल और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। मेला समिति को 50 हजार और 61 महिला मंडलों को 5-5 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में विशेष अतिथि हेमलता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *