Headlines

इंदौर में दो युवतियों से दुष्कर्म के आरोप में केस:एक मामले में सात साल से थी दोस्ती; दूसरे में इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान




इंदौर में दो युवतियों की शिकायत पर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। गांधी नगर पुलिस ने भोपाल निवासी 23 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की शिकायत पर उसके परिचित युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं विजय नगर पुलिस ने भी एक युवती की शिकायत पर मांगलिया निवासी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है। सात साल से थी दोस्ती, शादी की बात पर विवाद गांधी नगर पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय युवती की शिकायत पर निखिल पुत्र राजू राठौर, निवासी छोला रोड भोपाल, के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। युवती इंदौर की एक बड़ी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और नौकरी के कारण गांधी नगर क्षेत्र में किराए के फ्लैट में रहती है। युवती ने पुलिस को बताया कि निखिल और वह एक ही इलाके में रहते हैं और दोनों की करीब सात साल से दोस्ती है। वर्ष 2020 में निखिल ने उसे प्रपोज किया था। युवती के मुताबिक 20 मार्च को निखिल इंदौर स्थित उसके फ्लैट पर आया था। बातचीत के बाद दोनों के बीच संबंध बने। निखिल अगले दिन शाम तक उसके साथ रहा। इसके बाद दोनों भोपाल चले गए। युवती के मुताबिक दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही। जून में उसने निखिल से परिवार से शादी की बात करने के लिए कहा। जब निखिल ने शादी की बात आगे नहीं बढ़ाई तो युवती ने अपनी मां को दोनों की दोस्ती के बारे में बताया। इसके बाद उसकी मां निखिल के घर पहुंचीं, जहां उसके परिवार ने शादी से इनकार कर दिया। युवती का आरोप है कि इसके बाद निखिल ने उसे भरोसा दिलाया कि वह अपने परिवार को शादी के लिए मना लेगा। करीब 20 दिन बाद निखिल के परिवार की ओर से विज्ञापन जारी कर उसे जमीन-जायदाद से बेदखल करने की बात सामने आई। इसके बाद कुछ दिनों तक निखिल से युवती का संपर्क नहीं हो पाया। बाद में निखिल ने युवती से कहा कि परिवार के लोग शादी के लिए तैयार नहीं हैं और उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने युवती का नंबर भी ब्लॉक कर दिया। युवती ने पुलिस से शिकायत की। गांधी नगर पुलिस ने सोमवार को निखिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, शादी की बात पर ब्लॉक किया दूसरा मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने रविशंकर जागड़, निवासी मांगलिया, के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी आरोपी से इंस्टाग्राम के माध्यम से पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत के बाद अप्रैल 2026 में आरोपी उसे देवास नाका क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ संबंध बनाए। युवती के मुताबिक इसके बाद आरोपी उसके कमरे पर भी आता रहा और वहां भी उसके साथ संबंध बनाए। युवती ने जब आरोपी से शादी करने की बात कही तो उसने कथित तौर पर उससे दूरी बनाना शुरू कर दी और सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर उसे ब्लॉक कर दिया। इसके बाद युवती ने अपने परिवार को पूरी बात बताई और पुलिस में शिकायत की। विजय नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *