![]()
रोहतक के पुराना आईटीआई मैदान में रामलीला का मंचन आज से शुरू किया जाएगा, जिसके लिए उत्तराखंड के चार धाम की थीम पर पंडाल बनाया गया है। डबल स्टेरी स्टेज व पंडाल में बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमनोत्री के दर्शन श्रद्धालुओं को होंगे। वहीं, रामायण व महाभारत के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। रामलीला उत्सव कमेटी की तरफ से 150 फुट चौड़ा स्टेज बनाया जा रहा है, जिसमें अलग-अलग तीन स्टेज है। वहीं, दर्शकों के लिए 10 हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी, जबकि दो हजार लोगों के लिए 300 सौफे भी रखे जाएंगे। सुरक्षा को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और 92 पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात रहेंगे। मुरादाबाद से पहुंचे रामलीला के कलाकार
रामलीला का मंचन करने के लिए मुंबई व मुरादाबाद से महाभारत व रामायण में अभिनय कर चुके कलाकार पहुंचे हुए है, जो रामलीला मंचन का अभ्यास कर रहे हैं। रामलीला का मंचन आज से रोजाना रात 9 बजे से किया जाएगा। दर्शकों के लिए बड़ी एलईडी स्क्रीन भी पंडाल में लगाई गई है, जिससे दर्शक आराम से रामलीला को देख सकते हैं। रामलीला के दौरान तैनात रहेगी एम्बुलेंस
रामलीला मंचन के दौरान रोजाना एक एम्बुलेंस व डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी। भीड़ के कारण अगर किसी को एमरजेंसी हुई तो तुरंत उसे प्राथमिक उपचार दिया जाएगा। इसके साथ ही चैतन्य देवियों की झांकी व 12 ज्योतिर्लिंग की झांकी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेगी। रामलीला के दौरान लोगों को किया जाएगा जागरूक
रामलीला के दौरान लोगों को नशा मुक्ति, जैविक खेती, पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। वातावरण को स्वच्छ कैसे करें। जीरो बजट खेती के फायदे, प्लास्टि द्वारा बनाई वस्तुओं का इस्तेमाल करने से हमारे स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है, बिजली की कम खपत के लिये सौलर ऊर्जा प्लांट, पेड़ों का योगदान, इसको लेकर बूथ लगाए गए हैं।
Source link
रोहतक में रामायण-महाभारत के कलाकार आज करेंगे रामलीला मंचन:रोहतक में उत्तराखंड के चार धाम की थीम पर बनी स्टेज, 12 ज्योतिर्लिंग के होंगे दर्शन
