![]()
कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज सुबह से शाम तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: इंद्रा कॉलोनी, लोहा मार्केट, राजीव गांधी नगर (प्लॉट 1 से 58, 93 से 128, 202 से 213, 340 से 394), मालखेड़ा होटल, एलन साफल्य, एलन साकार 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक: हरिओम नगर, नारकोटिक्स कॉलोनी क्षेत्र और सांवरिया मंदिर के पास का क्षेत्र, हरिओम नगर इलाकों की 2 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: होली का खूंट, ब्रजराजपुरा, चित्तौड़ा का नोहरा वाली गली, इंदिरा मार्केट, गंधीजी का पुल, सुभाष सर्किल मैन रोड इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक: अजय आहूजा नगर, महाकाली मंदिर के पास का क्षेत्र, अजय आहूजा नगर और रंगबाड़ी इलाकों की 3 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक: गजानन स्टील वर्क्स, कृष्णा नगर, शगुन गार्डन, श्री राधे मार्बल्स इलाकों की डेढ़ घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 12: बजे तक: सोम विहार, ज्ञानदीप स्कूल, जयश्री विहार, देवली अरब रोड के आसपास के इलाकों की 1 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।
Source link
कोटा में आज 1 से 4 घंटे तक बिजली कटौती:मेंटेनेंस काम के चलते रहेगा पावर कट, जानिए किन इलाकों में नहीं होगी सप्लाई
