Headlines

RPSF Jawan Dies In Narnaul Accident


न्यू अटेली रेलवे स्टेशन की लाइन, जहां पर युवक की डेडबॉडी मिली है।

हरियाणा के नारनौल में न्यू अटेली रेलवे स्टेशन के पास डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे पुलिस स्पेशल फोर्स (RPSF) के एक जवान की मौत हो गई।

.

जीआरपी चौकी नारनौल को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का शव न्यू अटेली रेलवे स्टेशन के पास गांव बजाड़ के पास डीएफसी लाइन पर पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर जीआरपी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लिया।

जिसके बाद पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतक के पास से मिले कागजातों के हिसाब से उसकी पहचान रेवाड़ी जिले के गांव झाल निवासी 36 वर्षीय प्रीतम सिंह के रूप में हुई है।

इस स्टेशन के पास मिली थी डेडबॉडी।

इस स्टेशन के पास मिली थी डेडबॉडी।

पश्चिम बंगाल के हुगली में था तैनात

जानकारी के अनुसार, प्रीतम सिंह RPSF में तैनात था और वर्तमान में उसकी पोस्टिंग पश्चिम बंगाल के हुगली में थी। घटना की सूचना मिलने पर नारनौल जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस कर रही जांच

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्रीतम सिंह देर रात डीएफसी लाइन पर किस कारण और किन परिस्थितियों में पहुंचा था। इसको लेकर संशय बना हुआ है। इस बारे में आईओ रेखा कौशिक ने बताया कि जीआरपी मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

बताया जा रहा है कि प्रीतम दो बच्चों को पिता था, जिनमें एक बेटा और बेटी हैं। वह घर पर बिना बताए हुगली से छुट्टी लेकर आया हुआ था। परिजनों को भी इस बारे में पता नहीं था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *