Headlines

Sirsa Hockey Players Savita Punia Rajinder Singh World Cup Update


सिरसा के राजिंद्र सिंह का मैच उनके माता-पिता ने ऑस्ट्रेलिया से लाइव देखा

सिरसा के रहने वाले हॉकी प्लेयर सविता पूनिया और राजिंदर सिंह भारतीय हॉकी टीम में खेलकर हॉकी वर्ल्ड कप (FIH) में बेहतर भूमिका रही है। सविता पूनिया अपनी टीम में सीनियर और राजिंदर सिंह अपनी टीम में जूनियर प्लेयर होने के बाजूवद कोच के विश्वासपात्र बने हैं

.

कोच के अनुसार, यह इकलौते ऐसे हैं, जो एक ही जिले से हैं और दोनों टीमों में खेल रहे हैं। यह एफआईएच खेलकर देश-प्रदेश व जिले का प्रतिनिधित्व किया है। हालांकि, भारतीय टीम ( महिला एवं पुरुष वर्ग) दोनों ही सेमी फाइनल की रेस से बाहर हो गई है। अब होने वाले अगले मैच के लिए टीम और जिलेवासियों की इन दोनों खिलाड़ियों पर नजर रहेगी। राजिंद्र सिंह के माता-पिता ने विदेश ऑस्टेलिया में रहते ये लाइव मैच देखा।

प्लेयर सविता पूनिया ने ऑस्ट्रेलिया के साथ मैच ड्रॉ होने के बाद परिवार से की बातचीत में बताया, उनका मैच अच्छा था, पर गोल नहीं कर पाए। टीम पर मैच को जीतने का प्रेशर भी था और विपक्षी टीम भी अच्छा खेल रही थी। इस बार सेमी के मैच गोल के आधार पर हो रहे हैं। उनका एक मैच पहले भी ड्रॉ हो गया था। इसलिए गोल के नंबर कम होने से उनकी टीम पिछड़ गई। अब अगले मैच की तैयारी करेंगे और जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।

भारतीय हॉकी पुरुष टीम और सिरसा के राजिंद्र सिंह

भारतीय हॉकी पुरुष टीम और सिरसा के राजिंद्र सिंह

जानिएं दोनों टीम का अगला मैच किसके साथ

8वें स्थान के लिए खेलेगा भारत

भारतीय टीम को अर्जेंटीना ने 5-3 से हरा दिया। भारत की ओर से सुखजीत सिंह ने दो गोल और हार्दिक सिंह ने एक गोल किया, परंतु जीत नहीं मिली। भारतीय टीम को दूसरे दौर के पुल-ई में इंग्लैंड, नीदरलैंड और अर्जेंटीना तीनों टीमों से मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस कारण लगातार हार के चलते टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई।

भारतीय टीम का अगला मैच बेल्जियम के साथ होना है और पुल-ई में टीम चौथे स्थान पर रही। ये मैच सातवें व 8वें स्थान के लिए खेला जाएगा और 28 अगस्त को खेला जाएगा।

सिरसा का हॉकी मैदान, जहां पर राजिंद्र सिंह भी तैयारी करते थे और उनसे प्रेरित होकर बाकी खिलाड़ी तैयारी करते हुए

सिरसा का हॉकी मैदान, जहां पर राजिंद्र सिंह भी तैयारी करते थे और उनसे प्रेरित होकर बाकी खिलाड़ी तैयारी करते हुए

चीन व ऑस्ट्रेलिया से मैच ड्रॉ होने से बाहर हुई महिला टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम का आखिरी ग्रुप मैच 23 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ था, जो 0-0 से ड्रॉ हो गया था। इससे पहले भी भारतीय टीम का चीन के खिलाफ ड्रॉ हो गया था। इसी के चलते भारतीय टीम सेमी फाइनल से बाहर से हो गई। अब पांचवें और छठे स्थान के लिए मैच होना है।

अब भारतीय टीम का 27 तारीख को अगला मुकाबला जर्मनी के साथ होना है। इसका लाइव प्रसारण वैगनर हॉकी स्टेडियम (एम्सटेलवीन) से चलेगा। ये मैच 5वें स्थान के खेला जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *