Headlines

जगराओं से सीएम आवास घेरने कर्मचारी संगरूर रवाना:लंबे समय से मांगे न मानने का आरोप, विधायकों को विरोध करने की चेतावनी




कर्मचारी साझा एक्शन कमेटी के आह्वान पर पावरकॉम पेंशनर्स एसोसिएशन अड्डा दाखा मंडल के पेंशनर और कर्मचारी पंजाब सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान की संगरूर स्थित कोठी का घेराव करने के लिए रवाना हो गए। डिवीजन प्रधान जगतार सिंह सेखूपुरा के नेतृत्व में निकले इस काफिले में बड़ी संख्या में कर्मचारी और पेंशन भोगी शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार पर उनकी लंबे समय से लटकी मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया। पुरानी पेंशन योजना और बकाए की बहाली सहित ये हैं प्रमुख मांगें “सरकार ने संघर्ष कमजोर करने के लिए दिया 8% DA” घेराव के लिए रवाना होने से पहले वरिष्ठ पेंशनर नेता कंवलजीत खन्ना ने कहा कि 7 अगस्त को ढाई लाख कर्मचारियों की विशाल रैली के भारी दबाव में आकर सरकार ने 8 प्रतिशत डीए जारी करने का ऐलान किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा कर्मचारियों के इस आंदोलन को कमजोर करने की थी, लेकिन उनकी अन्य महत्वपूर्ण मांगें जस की तस बनी हुई हैं। गांवों में आम आदमी पार्टी के विधायकों को नहीं घुसने देंगे पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर हमला बोलते हुए कंवलजीत खन्ना ने चेतावनी दी। एक तरफ सरकार भारी कर्ज लेकर विभिन्न वर्गों के लिए लोकलुभावन घोषणाएं कर रही है, वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों और पेंशनरों के जायज अधिकारों को नजरअंदाज किया जा रहा है। अगर हमारी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो कर्मचारी और पेंशनर सत्ताधारी विधायकों को गांवों में दाखिल नहीं होने देंगे।” इस मौके पर चरण सिंह सुधार, भूपिंदर सिंह मोही, कुलविंदर सिंह सराभा, सुरेश कुमार, गुरदीप सिंह मान, दर्शन सिंह सहोली और जसवीर सिंह ढट्ट समेत बड़ी संख्या में पेंशनर व कर्मचारी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *