Headlines

हिसार के भारत नगर में हवाई फायरिंग:दो बाइक पर सवार बदमाशों ने मचाई दहशत, पुलिस CCTV के जरिये पहचान में जुटी




हिसार के भारत नगर में हवाई फायरिंग कर बदमाशों ने दहशत मचाई हुई है। सुबह से अब तक करीब एक के बाद एक करीब 3 जगहों पर इसी एरिया में फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि दो बाइकों पर सवार 4 से 5 युवकों ने हवाई फायर किए हैं। एक गोली घर और ऑफिस पर भी चलाई है। अभी तक पुलिस में किसी ने भी कोई शिकायत नहीं दी है। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि कुछ युवकों ने दहशत फैलाने के लिए गोलियां चलाई है। पुलिस सीसीटीवी के जरिये आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *