Headlines

मेरठ में अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर:सपा कार्यकर्ताओं ने पोल पर चढ़कर फाड़ा होर्डिंग, पुलिस से कार्रवाई की मांग




मेरठ के परतापुर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाए जाने से बुधवार को सियासी माहौल गरमा गया। होर्डिंग में अखिलेश की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक और जातिगत टिप्पणी वाले नारे लिखे गए थे। पोस्टर की जानकारी मिलते ही सपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और इसे हटाने की कोशिश शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं ने ट्रक और पोल का सहारा लेकर होर्डिंग तक पहुंच बनाई और उसे फाड़ दिया। उनका आरोप है कि पार्टी की छवि खराब करने और शहर का माहौल बिगाड़ने के इरादे से पोस्टर लगाए गए हैं। कार्यकर्ताओं ने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पोस्टर देखकर मौके पर जुटे कार्यकर्ता विवादित होर्डिंग नजर आने के बाद सपा कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी दी गई। वे मौके पर पहुंचे और पोस्टर हटाया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस तरह के पोस्टर लगाकर राजनीतिक माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। होर्डिंग ऊंचाई पर लगा होने के कारण कार्यकर्ताओं ने ट्रक और पोल की मदद ली। इसके बाद पोस्टर को फाड़कर वहां से हटा दिया गया। पार्टी की छवि खराब करने का लगाया आरोप सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पोस्टर के जरिए पार्टी और अखिलेश यादव की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि जातिगत टिप्पणी वाले नारे लिखकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस-प्रशासन से पोस्टर लगाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *