![]()
मोहाली के फेज-2 स्थित PWD कार्यालय में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग की चपेट में आने से फर्नीचर और सामान जल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग तेज होने के कारण टीम को इसे काबू करने में कुछ परेशानी हुई, लेकिन कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फायर विभाग के अनुसार, सबसे पहले आग पर काबू पाना प्राथमिकता थी, जिसमें टीम सफल रही। अब आग लगने के कारण और नुकसान का आकलन किया जाएगा। अधिक तापमान के चलते राहत कार्य में दिक्क्त आई आग काफी तेज थी और अंदर से धुआं उठ रहा था। टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग ने कार्यालय में रखे फर्नीचर, सामान और रिकॉर्ड को अपनी चपेट में ले लिया था। अंदर तापमान काफी अधिक होने के कारण राहत कार्य में भी दिक्कत आई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा फायर विभाग की प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। विभाग की टीम यह भी जांच करेगी कि कार्यालय में फायर सेफ्टी से जुड़े नियमों का पालन किया गया था या नहीं।
Source link
मोहाली के PWD ऑफिस में लगी आग:फर्नीचर व सामान जला, फायर ब्रिगेड ने 2 घंटे बाद पाया काबू; शॉर्ट सर्किट की आशंका
