Headlines

जींद से 20 वर्षीय युवती संदिग्ध हालात में लापता:50 हजार नकद और कपड़े लेकर घर से निकली; मोबाइल आ रहा बंद




जींद जिले के बिरोली गांव से एक 20 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। युवती दोपहर के समय घर से 50 हजार रुपये नकद और कुछ कपड़े लेकर निकली थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी और अपहरण की आशंका से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 अगस्त की दोपहर करीब 12:30 बजे उनकी बेटी अचानक घर से चली गई। वह अपने साथ नीले रंग के पॉलिथीन में दो जोड़ी कपड़े और 50 हजार रुपये नकद ले गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर गांव, रिश्तेदारियों और जान-पहचान वालों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। युवती का मोबाइल नंबर भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, युवती का रंग गोरा, कद 5 फुट 6 इंच है और घर से निकलते वक्त उसने क्रीम रंग का गाउन पहना हुआ था। पुलिस अब मोबाइल लोकेशन और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। CRSU पुलिस चौकी के एएसआई सुधीर ने शिकायत मिलने के बाद मामले का संज्ञान लिया और सदर थाना जींद में BNS)की धारा 127(6) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम युवती की सुरक्षित बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और सर्विलांस की मदद ले रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *